PlayBreaking News

महू में हनीट्रैप का सनसनीखेज खुलासा:पूर्व सैन्य अधिकारी को फंसाकर 2 लाख की मांग, तीन आरोपी गिरफ्तार

महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर की दो युवतियों और एक युवक ने मिलकर एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को जाल में फंसाकर उससे 2 लाख रुपये की मांग की।
Follow on Google News
पूर्व सैन्य अधिकारी को फंसाकर 2 लाख की मांग, तीन आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर की दो युवतियों और एक युवक ने मिलकर एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को जाल में फंसाकर उससे 2 लाख रुपये की मांग की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    दोस्ती के बहाने बुलाया, फिर रची साजिश

    थाना प्रभारी के मुताबिक इंदौर निवासी भावना नाम की युवती पिछले कुछ दिनों से सैन्य अधिकारी के संपर्क में थी और मिलने का दबाव बना रही थी। उसने अधिकारी को बातों में फंसाकर कैलोद रोड स्थित एक रिसोर्ट में मिलने के लिए बुलाया। दोनों की मुलाकात हरिफाटक पर हुई और फिर वे रिसोर्ट पहुंचे।

    ये भी पढ़ें: गुना: स्कूल की छत पर लगे टावर में लगी आग, छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    कमरे में बंद कर बनाया दबाव

    रिसोर्ट में कुछ देर रुकने के बाद अचानक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। थोड़ी देर बाद जब दरवाजा खुला तो बाहर एक महिला और एक युवक खड़े थे। उन्होंने अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की धमकी दी और मामला दबाने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की।

    पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

    घटना को साजिश मानते हुए सैन्य अधिकारी सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भावना, साधना गुप्ता और विजय तिलवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया और तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

    एक और पीड़ित आया सामने

    मामले के खुलासे के बाद एक और युवक थाने पहुंचा जिसने आरोप लगाया कि इसी गिरोह ने उसे भी इसी तरह फंसाकर करीब 27 हजार रुपये वसूले थे। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में LPG कनेक्शन पोर्टल बंद : 1 महीने तक नहीं होंगे नए आवेदन, ई-केवाईसी भी रुकी

    रेम्बो फार्म एंड रिसोर्ट सील

    प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए रेम्बो फार्म एंड रिसोर्ट को सील कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम राकेश परमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए रिसोर्ट को सील कर दिया।

    /img/116/1775223964124
    /img/116/1775223977081

    जांच में सामने आई लापरवाही

    निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि रिसोर्ट में आने वाले लोगों की सही तरीके से एंट्री नहीं की जा रही थी और जरूरी जानकारी पुलिस को भी नहीं दी जा रही थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

    संचालक पर केस, पुलिस जांच जारी

    एसडीएम द्वारा तैयार रिपोर्ट बड़गोंदा पुलिस को सौंपी गई जिसके आधार पर रिसोर्ट संचालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

    Sumit Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts