Jailer 2 Trailer: जेलर 2 में रजनीकांत का 'टाइगर' अंदाज, विद्या बालन के लुक ने खींचा ध्यान

सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'Jailer 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आ रहे हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत का सिग्नेचर स्वैग, जबरदस्त एक्शन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, इस बार ट्रेलर में एक और चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है और वो है विद्या बालन का नया अवतार। उनका लुक और किरदार फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।
विद्या बालन का दिखा बिल्कुल नया अंदाज
'Jailer 2' में विद्या बालन रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार कांता बेहद बोल्ड और दमदार अंदाज में दिखाई देता है। छोटे हेयरस्टाइल, डार्क लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस में विद्या का अंदाज उनके पिछले किरदारों से काफी अलग नजर आ रहा है। ट्रेलर में उनकी मौजूदगी फिल्म की कहानी में एक नई परत जोड़ती दिख रही है।
पहली बार साथ दिखेंगे रजनीकांत और विद्या बालन
रजनीकांत और विद्या बालन दोनों ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार हैं। ऐसे में दोनों को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर देखना फिल्म की सबसे खास बातों में से एक माना जा रहा है। ट्रेलर में दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनके किरदारों का रिश्ता भी कहानी को लेकर सवाल खड़े करता है। हालांकि, कांता का रजनीकांत के किरदार टाइगर मुथुवेल पांडियन से क्या कनेक्शन है, इसका जवाब फिल्म में ही मिलेगा।
एक्शन और मास एंटरटेनमेंट से भरपूर है ट्रेलर
'Jailer 2' के ट्रेलर में रजनीकांत एक बार फिर अपने मास अवतार में नजर आ रहे हैं। जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, स्टाइलिश विजुअल्स और रजनीकांत का सिग्नेचर अंदाज फिल्म को लेकर उम्मीदें बढ़ा रहा है। नेल्सन दिलीपकुमार की खास निर्देशन शैली के साथ रजनीकांत का मास अपील और विद्या बालन का नया अवतार फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है।
15 अक्टूबर को रिलीज होगी Jailer 2
रजनीकांत की 'Jailer 2' 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में रजनीकांत की वापसी को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।



















