गोविंदा का कमबैक तय!7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे 'हीरो नंबर-1', दो नई फिल्मों से करेंगे दमदार कमबैक

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सात साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' का ऐलान किया है। दोनों फिल्मों में वह अभिनय के साथ निर्माता की भूमिका भी निभाएंगे। 'रूपा' की शूटिंग सितंबर से शुरू होने की संभावना है, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
7 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे 'हीरो नंबर-1', दो नई फिल्मों से करेंगे दमदार कमबैक
बड़े पर्दे पर लौटेंगे गोविंदा...

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर-1' गोविंदा लंबे समय बाद फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी दो नई फिल्मों 'रूपा' और 'दुनियादारी' का ऐलान किया। खास बात यह है कि इन दोनों फिल्मों में वह अभिनय करने के साथ-साथ निर्माता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

7 साल बाद करेंगे अभिनय

गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। इसके बाद वह फिल्मों से दूर रहे। अब करीब सात साल बाद वह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

कमबैक पर क्या बोले गोविंदा?

अपने कमबैक को लेकर गोविंदा ने कहा कि कई लोगों को लगा था कि वह अब फिल्मों में वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि कई बार उन्हें इंडस्ट्री से दूर करने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने दोबारा शुरुआत की। उनका कहना है कि वह हमेशा अपने काम पर ध्यान देते हैं और विवादों से दूर रहते हैं।

Govinda

युवाओं के लिए होगी खास फिल्म

गोविंदा ने बताया कि 'रूपा' एक अलग तरह की फिल्म होगी, जो आज के युवाओं और उनके जीवन से जुड़े मुद्दों को दिखाएगी। उन्होंने कहा कि यह हर परिवार से जुड़ी कहानी है और इसके जरिए वह युवाओं को सकारात्मक सोच और योग से जुड़ने का संदेश देना चाहते हैं।

नई प्रतिभाओं को मिलेगा मौका

अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म के जरिए वह करीब एक दर्जन नए कलाकारों को बॉलीवुड में मौका देंगे। ये सभी कलाकार उनके प्रोडक्शन हाउस से लॉन्च किए जाएंगे।

विवादों पर नहीं बोले गोविंदा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पत्नी सुनीता आहूजा और निजी जिंदगी से जुड़े विवादों पर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान सिर्फ 'रूपा' पर है और वह उसी के बारे में बात करना चाहते हैं। इस दौरान फिल्म 'रूपा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी मंच पर मौजूद थीं।

Sunita Ahuja

कब शुरू होगी 'रूपा' की शूटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रूपा' की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होने की संभावना है। लंबे इंतजार के बाद गोविंदा की वापसी की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts