Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘एयरपोर्ट पर ही बैठकर रोने लगी थी’, पेरेंट्स तक पहुंची बात तो वायरल Kissing वीडियो पर अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने वायरल हुए पुराने प्राइवेट वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है। अपने व्लॉग में उन्होंने बताया कि वीडियो करीब एक साल पुराना था और तुर्की ट्रिप का नहीं था। अपूर्वा ने बताया कि लंदन एयरपोर्ट पर उन्हें वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली। पेरेंट्स तक बात पहुंचने पर वह काफी परेशान हो गई थीं।
‘एयरपोर्ट पर ही बैठकर रोने लगी थी’, पेरेंट्स तक पहुंची बात तो वायरल Kissing वीडियो पर अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी
अपूर्वा मखीजा का प्राइवेट वीडियो हुआ था लीक, अब बताई पूरी कहानी

सोशल मीडिया की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा यानी ‘द रिबेल किड’ अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कुछ समय पहले उनका एक पुराना प्राइवेट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। अब अपूर्वा ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। अपूर्वा ने बताया कि वायरल हुआ वीडियो करीब एक साल पुराना था। उन्होंने यह भी साफ किया कि वीडियो तुर्की ट्रिप का नहीं था, जैसा सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी। उनके मुताबिक, यह एक निजी पार्टी के दौरान रिकॉर्ड हुआ था और उस समय उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा है।

अचानक मैसेज की भरमार देखकर रह गईं हैरान

अपूर्वा ने बताया कि कई महीनों बाद अचानक यह निजी क्लिप इंटरनेट पर सामने आ गई। इसके बाद उनके पास लगातार लोगों के मैसेज आने लगे। हर कोई उनसे वायरल वीडियो के बारे में पूछ रहा था। उन्होंने बताया कि उस वक्त वह तुर्की से न्यूयॉर्क लौट रही थीं और लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर उनका लेओवर था। फ्लाइट में देरी हुई तो उन्होंने अपना फोन चेक किया। फोन खोलते ही मैसेज की लंबी लाइन देखकर वह हैरान रह गईं। लोग उनसे पूछ रहे थे कि क्या उन्होंने इंटरनेट पर वायरल हो रहा वीडियो देखा है। कुछ ही देर में अपूर्वा को समझ आ गया कि उनका निजी पल सोशल मीडिया पर फैल चुका है।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में इमोशनल हुए राजपाल यादव, कहा - ‘मेरे 17 करोड़ डूब गए’, सुनाई दिलचस्प कहानी

पेरेंट्स तक पहुंची बात तो टूट गईं अपूर्वा

अपूर्वा ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह थी कि वीडियो उनके माता-पिता तक भी पहुंच चुका था। यह जानकर वह काफी घबरा गईं और भावुक हो गईं। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि उस समय उन्हें लगा कि पूरी स्थिति उनके हाथ से निकल चुकी है। हालात इतने मुश्किल हो गए कि वह हीथ्रो एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठकर रोने लगीं।

ट्रोलिंग और तनाव का भी किया जिक्र

अपूर्वा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक ऐसा पल, जिसे वह निजी रखना चाहती थीं, अचानक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। इस पूरे अनुभव ने उन्हें काफी मानसिक तनाव दिया। अब अपने व्लॉग के जरिए अपूर्वा ने उस दौर के बारे में बात की और बताया कि अचानक वायरल हुए इस मामले का उन पर कितना असर पड़ा था।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts