PlayBreaking News

इंग्लैंड T20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम :विंडीज को 38 रन से हराया, हेली के विकेट पर चला ड्रामा

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमी जोन्स (1) तथा सोफिया डंकली (11) जल्दी आउट हो गईं।
Follow on Google News
विंडीज को 38 रन से हराया, हेली के विकेट पर चला ड्रामा
महिला टी- 20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड

स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड महिला टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रच दिया। बुधवार देर रात लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रन से हराया। हालांकि मैच के दौरान वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज के विवादित आउट होने की घटना चर्चा का बड़ा विषय रही।

व्याट हॉज ने 65 तो कैपसी ने 26 रन का योगदान दिया

टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमी जोन्स (1) तथा सोफिया डंकली (11) जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद डैनी व्याट-हॉज ने एलिस कैपसी के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। व्याट-हॉज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 65 रन बनाए, जबकि कैपसी ने 26 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने 20 ओवर में 186 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाए। 

यह भी पढ़ें: 39 साल के हुए स्टार फुटबॉलर मेसी : गिफ्ट में मिला 85 फीट ऊंचा स्टैच्यू, जानें किसने की तैयार और कितना समय लगा

कप्तान हीथर ने 43 रनों की तेज पारी खेली

डैनी के आउट होने के बाद कप्तान हीथर नाइट ने भी तेज बल्लेबाजी की और 26 गेंदों में 43 रन जोड़े। इस अर्धशतक के साथ व्याट-हॉज टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। जिसकी मदद से इंग्लैंड का स्कोर लगातार बढ़ते गया। और टीम हर ओवर में रन बनाने में सफल रही।

हेनरी की पारी पर फिरा पानी

187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को शुरुआती झटके लगे और रन गति भी लगातार दबाव में रही। डिएंड्रा डॉटिन तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट हो गईं। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया। एक समय टीम पूरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही थी।

हालांकि चिनेल हेनरी और जहजारा क्लैक्सटन ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की। हेनरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। नतीजतन वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन ही बना सकी और मुकाबला 38 रन से हार गई।

यह भी पढ़ें: आकाशदीप की नई पारी शुरू! टीम इंडिया के तेज गेंदबाज बने दूल्हा, वाराणसी में हुई शादी, अक्षिता राज का थामा हाथ

मैथ्यूज के विकेट पर विवाद

मैच का सबसे बड़ा विवाद वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिला। हेली मैथ्यूज ने कट शॉट खेलने की कोशिश की और गेंद विकेटकीपर एमी जोन्स के पास पहुंच गई। इंग्लैंड ने कैच आउट की अपील की, लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। इसके बाद इंग्लैंड ने डीआरएस लिया। रीप्ले में बल्ले और गेंद के बीच स्पष्ट अंतर दिखाई दिया, लेकिन अल्ट्राएज में आवाज का संकेत मिला। इसी आधार पर तीसरे अंपायर ने फैसला बदलते हुए मैथ्यूज को आउट दे दिया।

मैच के बाद निराश दिखी मैथ्यूज

मैच के बाद मैथ्यूज ने कहा कि उन्हें लगा था आवाज बल्ले के हैंडल या किसी अन्य चीज से आई थी। उन्होंने अंपायर को भी बताया था कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तीसरे अंपायर ने उपलब्ध तकनीक के आधार पर फैसला लिया, इसलिए उन्होंने उस निर्णय का सम्मान किया। इंग्लैंड की जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि मैथ्यूज का विवादित विकेट पूरे मैच का सबसे चर्चित पल बन गया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts