Emraan Hashmi Birthday : चाय की टपरी पर लफंगई करते थे इमरान... पंडित के कहने पर बदला नाम, आज कहलाते हैं बॉलीवुड के सीरियल किसर

Follow on Google News
Emraan Hashmi Birthday : चाय की टपरी पर लफंगई करते थे इमरान... पंडित के कहने पर बदला नाम, आज कहलाते हैं बॉलीवुड के सीरियल किसर
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में अपनी रोमांटिक छवि के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर इमरान हाशमी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2003 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले इमरान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, उन्होंने अपने दो दशकों के करियर में बहुत सी हिट फिल्में दीं हैं। अपना करियर को शुरू करने से पहले इमरान ने पंडित के कहने पर अपना नाम बदल लिया था। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन पर कुछ खास बातें।

दिनभर आवारागर्दी करते थे इमरान

इमरान हाशमी का जन्म 24 मार्च 1979 को मुंबई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। इमरान एक फिल्म इंडस्ट्री की फैमिली से आते हैं। उनके पिता अनवर एयर इंडिया के कार्गो डिवीजन में काम करते थे और मां मेहरा हाशमी भी एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करतीं थीं। इमरान हाशमी पढ़ाई में कुछ खास नहीं थे। वह पढ़ने के नाम पर कॉलेज में लड़कों के साथ मटरगश्ती किया करते थे। दोस्तों के साथ महफिल जमाना उनका आम रूटीन हुआ करता था। बस यही मटरगश्ती उन्हें फिल्मों में भी खींच लाई। imraan hashmi with mother

पंडित के कहने पर बदला नाम

अपने करियर को सफल बनाने के लिए इमरान ने अपना नाम बदलकर फरहान हाशमी रख लिया था, क्योंकि ऐसा एक पंडित जी ने उनसे करने के लिए कहा था। दरअसल, पंडित जी ने करियर में सफल होने के लिए दो चीजें करने को बोलीं थीं। पहली या तो अपना नाम बदल लो या अपने नाम में एक 'A' और लगा लो।

40 रीटेक में पूरा किया पहला सीन

एक्टिंग को करीब से जानने के लिए वो रोज सेट पर जाने लगे। उन्होंने अपने बिहेवियर में भी बहुत बदलाव किया, जिसे देखने के बाद महेश और मुकेश भट्ट ने उन्हें फिल्म फुटपाथ दे दी। इस फिल्म में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। इस फिल्म के पहले सीन पर इमरान बहुत नर्वस थे। उन्होंने पहला सीन ही 40 रीटेक के बाद दिया था।

ऐसे पड़ा सीरियल किसर नाम

इमरान ने सीरियल किसर नाम की टी-शर्ट में फिल्म के एक गाने की शूटिंग की। यह गाना फिल्म मर्डर में था। जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें सीरियल किसर का टैग दे दिया।

इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

इमरान की झोली में फिलहाल तेलुगु की OG और G2 बड़ी फिल्में है। फिल्म OG एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका डायरेक्शन सुजीथ रेड्डी कर रहे हैं। 200 करोड़ में बनी यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म G2 में भी इमरान हाशमी नजर आएंगे। इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनके साथ अदिवि शेष भी दिखेंगे। ये भी पढ़ें - टीवी सेलिब्रिटीज की होली : ‘सुहागन के संग, जश्न के रंग’, बिग बॉस विनर मुनव्वर फारुकी की एंकरिंग और कलर्स टीवी के सितारों की मस्ती से सजेगी शाम
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts