Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित

गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 140 यात्री थे सवार, सभी सुरक्षित
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E813 सोमवार शाम को उस वक्त चर्चा में आ गई, जब उसे इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 140 यात्री सवार थे, जो सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिली, जिसके बाद एटीसी को सूचित कर विमान को सुरक्षित उतारा गया।

    अंडर कैरिज वॉर्निंग की आई समस्या

    इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, विमान ने दोपहर 3.14 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के अंतिम चरण में, जब विमान इंदौर की सीमा में दाखिल हो रहा था, तभी पायलट को अंडर कैरिज वॉर्निंग दिखाई दी। इसका सीधा संबंध विमान के लैंडिंग गियर से होता है, यानी वह हिस्सा जो लैंडिंग के वक्त पहियों को बाहर निकालता है। साथ ही हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी की बात भी सामने आई है। यह सिस्टम ब्रेकिंग और लैंडिंग गियर जैसे अहम कार्यों में मदद करता है।

    लैंडिंग के लिए किए गए विशेष इंतजाम

    जैसे ही पायलट को यह चेतावनी मिली, उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया। एटीसी ने तत्काल स्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य सुरक्षा कर्मचारियों को अलर्ट किया और रनवे पर सभी आपातकालीन व्यवस्थाएं सक्रिय कर दीं।

    शाम 5.08 बजे हुई सुरक्षित लैंडिंग

    फ्लाइट ने सामान्यतः दोपहर 2.40 बजे गोवा से उड़ान भरनी थी, लेकिन यह कुछ देरी से 3.14 बजे रवाना हुई। तय समय से थोड़ी देर बाद, शाम 5.08 बजे विमान की सुरक्षित आपात लैंडिंग इंदौर एयरपोर्ट पर करवाई गई। पायलट की सतर्कता और एटीसी की कार्यवाही की वजह से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

    Wasif Khan
    By Wasif Khan

    फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

    Latest Posts