Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

5 राज्यों में चुनाव: भाजपा ने जारी की राज्य प्रभारियों की लिस्ट; धर्मेंद्र प्रधान को यूपी, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में अगली साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा ने अभी से कमर कस ली है। पार्टी ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी ने बुधवार को पांच राज्यों के चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की। इसके मुताबिक 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है।

क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की नियुक्ति

बीजेपी ने यूपी में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी यूपी, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और यूपी के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अन्य चार राज्यों में किसे मिली कमान

  • बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी है। यहां पर हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है।
  • उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है। लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे।
  • गोवा के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
  • मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और असम सरकार के मंत्री अशोक सिंघल को सह प्रभारी बनाया गया है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts