🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

बिहार TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 32 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

बिहार BPSC ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के तहत कक्षा 1 से 12 तक कुल 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति होगी। उम्मीदवारों के लिए CTET, BTET और STET की योग्यता निर्धारित है। जानें शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, TET में जरूरी अंक, परीक्षा पैटर्न, निगेटिव मार्किंग और आरक्षण से जुड़े जरूरी नियम।
Follow on Google News
बिहार TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 32 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

बिहार में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लंबे समय से भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच यह घोषणा हुई है। भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती

TRE-4 भर्ती के तहत कक्षा 1 से 12वीं तक के शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती को लेकर पिछले कई महीनों से अभ्यर्थियों की ओर से मांग और प्रदर्शन किए जा रहे थे। पटना में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे थे। अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

किस कक्षा के लिए कौन-सी TET जरूरी?

  • अलग-अलग कक्षाओं के लिए TET की योग्यता भी अलग रखी गई है।
  • कक्षा 1 से 5: CTET Paper-I या BTET Paper-I पास होना जरूरी।
  • कक्षा 6 से 8: CTET Paper-II या BTET Paper-II पास होना जरूरी।
  • कक्षा 9 से 10: STET Paper-I पास होना जरूरी।
  • कक्षा 11 से 12: STET Paper-II पास होना जरूरी।
Twitter Post

TET में कितने अंक जरूरी?

TET में न्यूनतम अंक वर्ग के अनुसार निर्धारित किए गए हैं।

  • सामान्य पुरुष: 60 प्रतिशत
  • सामान्य महिला/BC/EBC: 55 प्रतिशत
  • SC/ST/दिव्यांग: 50 प्रतिशत

कक्षा 1 से 12 तक क्या है शैक्षणिक योग्यता?

प्राथमिक शिक्षक- कक्षा 1 से 5

उम्मीदवार के 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ 2 वर्षीय D.El.Ed की योग्यता जरूरी है।

मध्य विद्यालय शिक्षक- कक्षा 6 से 8

संबंधित विषय में स्नातक के साथ D.El.Ed या B.Ed होना जरूरी है।

माध्यमिक शिक्षक- कक्षा 9 से 10

संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर और B.Ed की योग्यता जरूरी है।

उच्च माध्यमिक शिक्षक- कक्षा 11 से 12

संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर और B.Ed होना जरूरी है।

TRE-4 Recruitment

कितनी होनी चाहिए उम्र?

  • उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • कक्षा 1-5 और 6-8: न्यूनतम उम्र 18 साल
  • कक्षा 9-10 और 11-12: न्यूनतम उम्र 21 साल
  • अनारक्षित वर्ग: अधिकतम 37 साल
  • अनारक्षित महिला/BC/EBC: अधिकतम 40 साल
  • SC/ST पुरुष और महिला: अधिकतम 42 साल

कैसा होगा TRE-4 का परीक्षा पैटर्न?

TRE-4 परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी और उम्मीदवारों को इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक प्रश्न में A, B, C, D और E यानी पांच विकल्प दिए जाएंगे। वहीं, किसी प्रश्न को खाली छोड़ने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को आरक्षण

भर्ती में डोमिसाइल नियम भी लागू होंगे। आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। महिला आरक्षण की बात करें तो प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर 50 प्रतिशत, जबकि मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आरक्षण का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार के पास पिता के नाम और पते के साथ जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और क्रीमीलेयर रहित यानी NCL प्रमाण पत्र होना जरूरी बताया गया है।

अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत

TRE-4 नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा की तारीख और अन्य निर्देशों के लिए BPSC की आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना चाहिए।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts