रायपुर-दुर्ग समेत कई शहरों में ED की रेड, कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम

Follow on Google News
रायपुर-दुर्ग समेत कई शहरों में ED की रेड, कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश, दस्तावेज खंगाल रही टीम
रायपुर में कृषि कारोबारी के ठिकानों पर ईडी की रेड।
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में बुधवार सुबह एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई। तड़के से ही रायपुर, दुर्ग और भिलाई में ईडी की टीमें सक्रिय हो गईं और एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई का फोकस कृषि कारोबार से जुड़े बड़े व्यापारियों पर है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि यह जांच किस मामले से जुड़ी हुई है।

    राजधानी रायपुर में कई ठिकानों पर दबिश

    बुधवार सुबह ईडी की टीम ने शंकर नगर चौपाटी, महावीर नगर और अमलीडीह विस्टा कॉलोनी स्थित तीन कृषि कारोबारियों के ठिकानों पर छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई में दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। राजधानी में करीब 8 से 10 ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

    कारोबारी विनय गर्ग के घर पर भी जांच

    जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में रहने वाले कारोबारी विनय गर्ग के आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची। टीम ने उनके घर और दफ्तर में अलग-अलग जगहों पर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान ईडी अधिकारियों के साथ भारी संख्या में सुरक्षाबल के जवान भी मौजूद हैं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या विरोध की स्थिति न बने।

    दुर्ग-भिलाई में भी छापेमारी

    रायपुर के साथ-साथ दुर्ग और भिलाई में भी ईडी ने तड़के दबिश दी। यहां भी कृषि कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों और दफ्तरों में तलाशी ली जा रही है। अभी तक इस कार्रवाई से जुड़े सटीक ठिकानों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। ईडी की इस अचानक कार्रवाई से रायपुर और आसपास के जिलों के कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया है। 

    आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

    अब तक ईडी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच कृषि कारोबार में कथित वित्तीय गड़बड़ी से संबंधित हो सकती है, लेकिन पुष्टि होने तक केवल कयास लगाए जा रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts