भोपाल में ड्रग तस्करी का खुलासा, यासीन मछली चाचा संग मिलकर लड़कियों से कराता था डिलीवरी, पंजाब और मुंबई तक फैला नेटवर्क

Follow on Google News
भोपाल में ड्रग तस्करी का खुलासा, यासीन मछली चाचा संग मिलकर लड़कियों से कराता था डिलीवरी, पंजाब और मुंबई तक फैला नेटवर्क

भोपाल। राजधानी में ड्रग तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद ने पूछताछ में जो राज उगले, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपी न केवल भोपाल के पब-लाउंज में ड्रग्स सप्लाई करते थे, बल्कि इसके लिए लड़कियों को भी इस्तेमाल करते थे। बदले में इन लड़कियों को नशे की फ्री खुराक दी जाती थी।

राजस्थान से होता था ड्रग्स का ट्रांसपोर्ट

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे राजस्थान के बॉर्डर इलाकों से सड़क मार्ग से ड्रग्स मंगवाते थे। वहां से नशे का सामान भोपाल लाया जाता और तयशुदा कस्टमरों तक पहुंचाया जाता था। यह सप्लाई शहर के हाई प्रोफाइल इलाकों के पब और फार्महाउस तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसका नेटवर्क पंजाब और मुंबई तक फैला हुआ था।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को कराया फायरिंग

यासीन के मोबाइल से पुलिस को मुंबई के एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो मिला है। वह यासीन के बुलावे पर भोपाल आया था। उसे हथाईखेड़ा स्थित फार्महाउस पर ले जाकर पिस्टल से फायरिंग करवाई गई और उसका वीडियो भी बनाया गया। यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा है और इसकी भी जांच की जा रही है।

शाहवर अहमद को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। वह यासीन का मुख्य सहयोगी था और ड्रग डिलीवरी में उसका नेटवर्क सक्रिय रहता था। पुलिस ने शाहवर के साथ-साथ यासीन की निशानदेही पर आधा दर्जन से ज्यादा संदेहियों को हिरासत में लिया है। इन सभी से गहन पूछताछ जारी है।

दो सहयोगी भी हिरासत में

क्राइम ब्रांच ने गिरोह से जुड़े दो प्रमुख सहयोगियों मोहित बघेल और गौरव चौहान को भी हिरासत में लिया है। ये दोनों यासीन के बेहद करीबी माने जाते हैं। गौरव के होटल रूम में नशे की हालत में बने वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। करीब दस घंटे की पूछताछ के बाद भी दोनों ने ड्रग तस्करी से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुलिस को इनके गिरोह से जुड़ाव के पुख्ता सबूत मिल चुके हैं। अधिकारी इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts