भोपाल में ड्रग तस्करी का खुलासा, यासीन मछली चाचा संग मिलकर लड़कियों से कराता था डिलीवरी, पंजाब और मुंबई तक फैला नेटवर्क
राजधानी में ड्रग तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए यासीन अहमद उर्फ मछली और उसके चाचा शाहवर अहमद ने पूछताछ में जो राज उगले, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपी न केवल भोपाल के पब-लाउंज में ड्रग्स सप्लाई करते थे, बल्कि इसके लिए लड़कियों को भी इस्तेमाल करते थे। बदले में इन लड़कियों को नशे की फ्री खुराक दी जाती थी।
Wasif Khan
26 Jul 2025

