Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘दृश्यम’ जैसा सीन! एयरपोर्ट के पास जमीन खोदी तो लाल कपड़े में मिला शव, खुला पूरा रहस्य

एयरपोर्ट की वीआईपी पार्किंग के पास ताजी खुदाई और लाल कपड़ा देखकर पुलिस को हत्या के बाद शव दफनाने का शक हुआ; खुदाई में इंसान नहीं, लाल कपड़े में लिपटी पालतू श्वान की डेड बॉडी मिली.
‘दृश्यम’ जैसा सीन! एयरपोर्ट के पास जमीन खोदी तो लाल कपड़े में मिला शव, खुला पूरा रहस्य
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर। एयरपोर्ट क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वीआईपी पार्किंग के पास किसी शव को दफन किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। जमीन पर ताजी खुदाई, ऊपर मिट्टी और अंदर नजर आता लाल कपड़ा देखकर पुलिस ने हत्या के बाद शव छिपाए जाने की आशंका में तुरंत मौके पर पहुंचकर खुदाई शुरू कराई।मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। शुरुआत में पूरा घटनाक्रम फिल्म ‘दृश्यम’ जैसा नजर आने लगा।

ये भी पढ़ें: 30 सितंबर को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर बनेगी रणनीति

ताजी मिट्टी, लाल कपड़ा और नमक की बोरियां… बढ़ता गया सस्पेंस

एसीपी अशोक सिंह जादौन के मुताबिक, दोपहर करीब 4 बजे डायल-112 पर एयरपोर्ट पार्किंग के पास ताजा खुदाई कर शव दफन किए जाने की सूचना मिली थी। एयरपोर्ट से सटा इलाका होने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल टीम मौके पर भेजी।पुलिस को जमीन पर खुदाई के ताजा निशान मिले। जब ऊपर की मिट्टी हटाई गई तो अंदर लाल कपड़ा दिखाई दिया। आसपास नमक की बोरियां भी मिलीं। इन परिस्थितियों को देखकर पुलिस को आशंका हुई कि कहीं किसी वारदात के बाद शव तो नहीं छिपाया गया है।

ये भी पढ़ें: मानसून की विदाई से पहले इंदौर में गर्मी का पलटवार! 11 साल बाद सितंबर में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, पारा 34° पार

खुदाई आगे बढ़ी तो सामने आया पूरा सच

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सावधानी से खुदाई आगे बढ़ाई गई। जैसे-जैसे मिट्टी हटती गई, मौके पर मौजूद लोगों की उत्सुकता बढ़ती गई।आखिरकार लाल कपड़े में लिपटा शव बाहर निकाला गया तो पूरा मामला ही बदल गया।जिसे पुलिस और लोग इंसान का शव समझ रहे थे, वह एक पालतू श्वान की डेड बॉडी निकली।

ये भी पढ़ें: न लाइन, न काउंटर की भागदौड़! ट्रेन छूटने से पहले प्लेटफॉर्म पर ही मिलेगा जनरल टिकट

हत्या नहीं, पालतू श्वान को दी गई अंतिम विदाई

जांच में सामने आया कि किसी पशु प्रेमी ने अपने पालतू श्वान की मौत के बाद उसे लावारिस छोड़ने के बजाय सम्मानपूर्वक दफनाया था। श्वान के शव को लाल कपड़े में लपेटकर जमीन में दफनाया गया था और आसपास नमक की बोरियां भी रखी गई थीं।सच्चाई सामने आने के बाद हत्या और शव छिपाने की आशंका पूरी तरह खत्म हो गई। कुछ देर पहले तक जिस जगह को लेकर तनाव का माहौल था, वहां राहत की स्थिति बन गई।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts