MP में जमकर चर्चित हो रहे “गधे”, अब इस शहर में डंकी बने परेशानी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

MP में जमकर चर्चित हो रहे “गधे”, अब इस शहर में डंकी बने परेशानी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
बुरहानपुर। इन दिनों प्रदेश में दो मुद्दे सबसे ज्यादा छाए हुए हैं। पहला “बारिश” और दूसरा “गधा”। फिलहाल बात बारिश के बजाय गधों की ही करते हैं। पहले मंदसौर में अच्छी बारिश के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए, वहीं छतरपुर में गधा-और गधी की शादी कर इंद्रदेवता को प्रसन्न करने की कामना की गई। इसका सही असर कितना हुआ, इस बारे में सही जानकारी उसी जिले के बाशिंदे बता सकते हैं। अब बात एमपी के बुरहानपुर की करते हैं। यहां की पुलिस गधों की वजह से टेंशन में आ गई है। आलम ये है कि इस समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस शहर भर के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है।

25 गधे अचानक हुए गायब

दरअसल बुरहानपुर के कुछ लोगों ने थाने में शिकायत की है कि उनके पालतू गधे गुम हो गए हैं। बुरहानपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रजापति समाज के 6 लोगों ने अपने पालतू 25 गधों के खो जाने की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। 4 दिन पहले 6 मालिकों के 25 गधे अचानक गायब हो गए। जिनकों मालिकों ने काफी खोजा, लेकिन गधों का कोई सुराग नहीं मिला। काफी परेशान होने के बाद वे थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

गधों की गुमशुदगी की शिकायत के बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिकायत करने थाने पहुंचे गधों के मालिकों ने कहा कि गधे ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र साधन हैं। ऐसे में अचानक गधों के गायब होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ये भी पढ़ें- अच्छी बारिश के लिए अनोखा टोटका, करवाई गधा और गधी की शादी, ढोल-ढमाकों के बीच बाराती बनकर जमकर नाचे लोग
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts