Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रंप का यू-टर्न :बीफ, कॉफी और कृषि उत्पादों पर घटाया टैरिफ, महंगाई के चलते फैसला; भारत को कितना होगा फायदा?

अमेरिका में बढ़ती महंगाई और चुनावी दबाव के बीच ट्रंप ने खाद्य आयात टैरिफ घटाया। इससे भारतीय निर्यातकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बीफ, कॉफी और कृषि उत्पादों पर घटाया टैरिफ, महंगाई के चलते फैसला; भारत को कितना होगा फायदा?
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में बढ़ती महंगाई और उपभोक्ताओं की नाराजगी के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाद्य आयात पर लगे टैरिफ में बड़ी कटौती कर दी है। यह फैसला न सिर्फ अमेरिकी उपभोक्ताओं को राहत देगा, बल्कि भारत के आम, अनार, चाय और मसालों जैसे उत्पादों के लिए भी बड़ी अच्छी खबर लेकर आया है।

    चुनावी दबाव में टैरिफ कटौती

    हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए मेयर और गवर्नर चुनाव में महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा थी। बढ़ते दामों की वजह से ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद बीफ, कॉफी, उष्णकटिबंधीय फलों और कई अन्य कृषि उत्पादों पर लगाए गए भारी टैरिफ हटा दिए गए। ट्रंप द्वारा अप्रैल में बढ़ाए गए शुल्क ने उपभोक्ता कीमतों को तेजी से ऊपर धकेल दिया था।

    महंगाई से परेशान अमेरिका

    सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, कॉफी के दाम 18.9% बढ़े और बीफ 14.7% महंगा हुआ। भारतीय स्टोर्स पर मसालों और ग्रॉसरी के दाम 30% तक बढ़ गए। महंगाई के मुद्दे पर 63% अमेरिकी मतदाताओं ने माना कि, ट्रंप उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

    किन उत्पादों पर घटा टैरिफ?

    व्हाइट हाउस ने जिन वस्तुओं को शुल्क से राहत दी है, उनमें शामिल हैं-

    • उष्णकटिबंधीय फल और जूस
    • चाय और मसाले
    • कॉफी
    • कोको
    • संतरे
    • टमाटर
    • बीफ
    • कुछ उर्वरक

    यह कदम घरेलू महंगाई को काबू करने के प्रयास का हिस्सा है।

    भारत को कैसे मिला फायदा?

    भारत सालों से अमेरिका में आम, अनार, चाय और मसालों का बड़ा निर्यातक रहा है। टैरिफ कम होने से आम और अनार का निर्यात बढ़ेगा। चाय और मसालों को फिर प्रतिस्पर्धी अवसर मिलेगा। भारतीय उत्पादों की कीमतें अमेरिका में कम होंगी, जिससे मांग बढ़ेगी। पहले ही जेनेरिक दवाओं को शुल्क से छूट देकर ट्रंप प्रशासन भारत को बड़ा लाभ दे चुका है।

    अमेरिका को भारतीय आमों का निर्यात हमेशा दोनों देशों के रिश्तों में ‘सॉफ्ट डिप्लोमैसी’ का हिस्सा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज W. बुश ने पहली बार टैरिफ हटाए थे,और ट्रंप-मोदी मुलाकात में भी आम-अनार निर्यात मुख्य चर्चा में था।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

    Latest Posts