Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dona Ganguly FIR:थाने पहुंचीं डोना गांगुली, दर्ज कराई गंभीर शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

डोना गांगुली एक प्रतिष्ठित पेशेवर ओडिसी नृत्यांगना हैं, जो पिछले 45 वर्षों से देश और विदेश के कई बड़े मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली की पत्नी होने के साथ-साथ डोना अपनी प्रतिभा और कला के लिए भी खूब जानी जाती हैं। हाल ही में डोना ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थाने पहुंचीं डोना गांगुली, दर्ज कराई गंभीर शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोलकाता। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेट दिग्गज सौरव गांगुली की पत्नी डोना गांगुली सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों और बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं। उन्होंने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। डोना पेशेवर ओडिसी डांसर हैं और पिछले करीब 45 वर्षों से कई बड़े मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। डोना ने बताया कि कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में उनके हालिया डांस परफॉर्मेंस के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स किए गए और एक फेसबुक पेज लगातार उनकी तस्वीरों को पोस्ट कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस जांच में जुटी

    डोना गांगुली ने पुलिस को उस फेसबुक पोस्ट की स्क्रीनशॉट्स और उससे जुड़ी सभी जानकारी दी है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उस पर जल्द कार्रवाई हो। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे किसका हाथ है और मकसद क्या है। इसके लिए साइबर टीम की मदद भी ली जा रही है।

    आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

    पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान होने के बाद उस पर साइबर बुलिंग और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है। जल्द ही इसके पीछे के लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

    डोना ने शिकायत में क्या कहा

    डोना गांगुली ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पिछले 45 वर्षों से पेशेवर ओडिसी डांसर हैं और देश-विदेश के कई बड़े मंचों पर अपना प्रदर्शन कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर फैली अभद्र टिप्पणियां और बॉडी शेमिंग सिर्फ उनकी व्यक्तिगत गरिमा को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उनकी कलात्मक प्रतिष्ठा को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं।

    डोना ने शिकायत में एक विशेष फेसबुक पेज का जिक्र किया, जहां उनकी तस्वीरें पोस्ट कर अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि इन पोस्ट्स का उद्देश्य उन्हें बदनाम करना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना है। उन्होंने पुलिस को पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स और पेज से जुड़े मोबाइल नंबर भी सौंपे हैं, जिससे आरोपी की पहचान में मदद मिले।

    FIR दर्ज की गई

    पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर पूरी जांच शुरू कर दी है। डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन पोस्ट्स के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका मकसद क्या था। साइबर सेल की मदद से पूरी डिजिटल ट्रेसिंग की जा रही है। आरोपी की पहचान होने पर उन पर मानहानि, साइबर बुलिंग और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

    सौरव गांगुली की जानकारी

    सौरव गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के मौजूदा अध्यक्ष हैं और बीसीसीआई में भी टॉप पोस्ट पर रह चुके हैं। 53 साल के सौरव ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले हैं।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

    Latest Posts