Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचा: घटना का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, 7 दिन के अंदर मांगा जवाब

भोपाल। बागसेवनियां के अंजलि विहार कालोनी फेस-1 में तीन साल की बच्ची को पांच आवारा कुत्तों द्वारा घेरकर बुरी तरह नोंचने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना पर मप्र मानवधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। अगले सात दिन में जवाब मांगा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1477565526050160640 ये भी पढ़ें: ओबीसी महासभा का प्रदर्शन: पूर्व सीएम कमलनाथ का हमला, बोले- सरकार कर रही ओबीसी वर्ग का दमन

पिता मकान में मजदूरी करते हैं

घटना बीते शनिवार की शाम की है। बच्ची के पिता उपरोक्त कवर्ड कैम्पस के एक निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं। बच्ची पास ही खेल रही थी। तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने बच्ची पर अचानक हमला कर उसे बुरी तरह नोंच डाला। बच्ची को सिर, कान और हाथ में गहरे जख्म हुए हैं और शरीर में कई जगह चोट भी लगी है। ये भी पढ़ें: CM हाउस का घेराव: ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रास्ते किए बंद

सात दिन में मांगा घटना पर जवाब

फिलहाल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने नगर निगम आयुक्त भोपाल और जिला प्रशासन भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से अगले सात दिन में इस घटना पर जवाब मांगा है। आयोग की ओर से नगर निगम और आयुक्त भोपाल को विस्तृत जानकारी देने को कहा गया है।

मई में नौ लोगों को काटा था

मई 2021 में ही कोराना कर्फ्यू के दौरान पांच आवारा कुत्तों ने दो घंटे तक कोहराम मचाया था। शब्बन चौराहे के पास आवारा कुत्तों ने एक एसआई समेत नौ लोगों को काट लिया है। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ा था।

ये जानकारी देने को कहा गया है

  • एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (डाग्स) नियम 2001 के तहत की गई कार्यवाही की जानकारी।
  • वर्ष 2021 में कितने आवारा कुत्तों को स्टरलाईज्ड किया गया ? इसकी वार्डवार जानकारी दें।
  • कितने रैबिड आवारा कुत्तों को शहर की सडकों से बाहर किया गया ? इसकी भी वार्डवार जानकारी दें।
  • एनीमल बर्थ कन्ट्रोल (डाग्स) नियम के तहत मानिटरिंग कमिटी की मासिक बैठकों की कॉपी।
  • आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं का वार्डवार विवरण और प्रत्येक घटना पर निगम द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी।
  • वर्तमान घटना में पीड़ित बच्ची के पिता को दी गई क्षतिपूर्ति राशि की जानकारी।
  • वर्तमान घटना पर पीडि़त बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट की कापी।
ये भी पढ़ें: अलीराजपुर: खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर तेज रफ्तार बस नदी में गिरी, 3 यात्रियों की मौत; 28 घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts