दिवाली से पहले नागपुर RPF की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर-इटवारी एक्सप्रेस से 3 करोड़ का सोना-चांदी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

दिवाली से पहले नागपुर RPF की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर-इटवारी एक्सप्रेस से 3 करोड़ का सोना-चांदी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले रेलवे सुरक्षा बल (RPF) नागपुर मंडल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर-इटवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस में तस्करी कर ले जाए जा रहे 3.37 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के आभूषणों को पकड़ा गया हैं। इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

    सोने और चांदी के आभूषण बरामद 

    बता दें कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल के RPF की स्पेशल टास्क टीम को ट्रेन संख्या 12855 बिलासपुर-इटवारी एक्सप्रेस में गश्त के दौरान 13 अक्टूबर को यह सफलता मिली है। ट्रेन के एस 6 कोच में यात्रा कर रहे गोंदिया निवासी नरेश पंजवानी (55) पर संदेह होने पर टीम ने पूछताछ की। घबराहट में दिखने पर जब उसके थैलों की तलाशी ली तो भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए। 

    3.37 करोड़ रुपए है कीमत 

    बरामद हुए माल में RPF को  2 किलो 683 ग्राम सोना और 7 किलो 440 ग्राम चांदी मिली है। जिसकी कीमत कुल 3,37,84,500 रुपए है। आरोपी के पास इन कीमती धातुओं से संबंधित कोई रसीद या दस्तावेज नहीं मिला।

    Uploaded media

    आरोपी को किया गिराफ्तार

    आरपीएफ नागपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद्र आर्य के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आभूषण जब्त करने और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले को आगे की जांच के लिए डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) नागपुर रीजनल यूनिट को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई आगामी त्योहारों और बिहार चुनावों के मद्देनजर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई थी।
     
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts