Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राधिका खेड़ा का VIDEO वायरल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रोते हुए बोलीं- मेरी इनसल्‍ट हुई है, मैं इस्तीफा दे रही हूं...

राधिका खेड़ा का VIDEO वायरल, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रोते हुए बोलीं- मेरी इनसल्‍ट हुई है, मैं इस्तीफा दे रही हूं...
रायपुर। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के एक ट्वीट से पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। इसके बाद अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फोन पर यह कहते नजर आ रही है, मेरी इन्सल्ट हुई है... मेरे ऊपर चिल्लाया गया। मैं पार्टी से भी इस्तीफा दे रही हूं।

पोस्ट कर कहा- करूंगी खुलासा …

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर मंगलवार की रात कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा की पोस्ट और बुधवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो आने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। राधिका खेड़ा ने मंगलवार रात 'एक्स' में एक पोस्ट कर कहा, ''कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। करूंगी खुलासा …!!''

सामने आया वीडियो

वहीं बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया, जिसमें एक महिला रोते हुए किसी से फोन पर बात कर रही है। बताया जाता है कि यह वीडियो राधिका खेड़ा का है। वीडियो में महिला फोन पर यह कहते नजर आ रही है ''आज मेरे साथ जो हुआ है वह 40 वर्ष में नहीं हुआ। जो मेरी इन्सल्ट हुई है... मेरे ऊपर चिल्लाया गया... उसका वीडियो भी बनाया गया। मुझे गेट आउट होने को बोला गया। जब मैं उससे बात करती हूं... मुझपर चिल्लाता है...। मैंने पहले भी आपको बताया था। मैं पार्टी से भी इस्तीफा दे रही हूं।'' जब राधिका खेड़ा से इस संबंध में बात करने की कोशिश की गई तब उन्होंने कहा कि वह बाद में बात करेंगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1785611675007357388

रोते हुए बाहर निकलीं राधिका खेड़ा

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से राधिका खेड़ा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से रोते हुए बाहर निकल गईं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर अपनी व्यथा सुनाई।

आनंद शुक्ला हुई थी कहासुनी

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के मीडिया और प्रचार विभाग क़े राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा के बुधवार को रायपुर दौरे को लेकर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के बीच कथित तौर पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद राधिका खेड़ा ने इसकी शिकायत पार्टी के नेताओं से की थी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि जल्द ही राधिका इस संबंध में मीडिया में कुछ अन्य खुलासा कर सकती हैं।

BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राधिका खेड़ा के पोस्ट और वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद भाजपा के प्रवक्ता केदार गुप्ता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ''कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा जी का आंसू बहाता हुआ, दिल को दुखाता हुआ वीडियो सामने आया है। कौशल्या मां की धरती में यदि कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता दुखी हैं तब हमारा भी मन विचलित होता है। आप कांग्रेसियों से बचिये राधिका, छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। यह नरेन्द्र मोदी की और विष्णुदेव साय के सुशासन की गारंटी है।'' गुप्ता ने कहा है, ''ये (कांग्रेस) महालक्ष्मी वंदन (कांग्रेस पार्टी का महिलाओं को प्रति वर्ष एक लाख रुपए देने का वादा) की बात करते हैं और अपनी ही पार्टी कांग्रेस की महिलाओं का सम्मान नहीं करते। इन्होंने महिला का अपमान किया है। अब कांग्रेस का विनाश तय है।''
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts