CM शिवराज से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, डूब प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की समस्याएं रखीं

Follow on Google News
CM शिवराज से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, डूब प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की समस्याएं रखीं
मुख्यमंत्री निवास पर रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने सीएम शिवराज से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज के सामने डूब प्रभावित क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद सीएम शिवराज ने उन्हें पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है। इस दौरान टेम एवं सुठालिया परियोजना के अंतर्गत भोपाल, गुना, राजगढ़, विदिशा जिले के डूब प्रभावित इलाकों के किसानों के प्रतिनिधि उनके साथ मौजूद रहे। [caption id="attachment_16941" align="aligncenter" width="945"] डूब प्रभावितों क्षेत्रों के किसानों के प्रतिनिधियों से मिले CM शिवराज।[/caption]

मैंने अपनी परेशानी बता दी : दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमने अपनी परेशानी बता दी है। अब समाधान तब ही निकलेगा, जब उस पर कार्रवाई होगी।

दिग्विजय के नेतृत्व में मुलाकात हुई : कमलनाथ

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि सिंचाई परियोजना से प्रभावित किसानों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। ये मुलाकात मेरे नहीं दिग्विजय के नेतृत्व में हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है इसके बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दे दी है।

धरने पर बैठे थे दिग्विजय सिंह

जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले सीएम से मुलाकात नहीं होने पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरना दिया था। इस दौरान सीएम के प्रमुख सचिव ने दिग्विजय सिंह से फोन पर चर्चा की और मिलने का समय दिया गया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने धरना खत्म किया। भोपाल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts