Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धुरंधर की शूटिंग में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, 120 क्रू मेंबर्स अस्पताल में भर्ती; AICWA ने की जांच की मांग

धुरंधर की शूटिंग में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप, 120 क्रू मेंबर्स अस्पताल में भर्ती; AICWA ने की जांच की मांग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर की शूटिंग लेह में चल रही थी। 17 अगस्त को 600 लोगों के लिए खाना बनाया गया, लेकिन खाना खाने के बाद करीब 120 क्रू मेंबर्स की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने इस घटना की सूचना पुलिस, जिला प्रशासन और फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को दी है। फिलहाल खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

    AICWA ने जताई नाराजगी, जांच की मांग

    इस घटना पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने सख्त जांच की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि रणवीर सिंह जैसे बड़े कलाकार और हाई बजट प्रोजेक्ट के बावजूद सेट पर स्वच्छ और सुरक्षित खाना उपलब्ध न होना बेहद दुखद है।

    Twitter Post

    AICWA ने आरोप लगाया कि प्रोड्यूसर और फायनेंसर पैसे बचाने के लिए वर्कर्स को घटिया और अस्वास्थ्यकर खाना खिलाते हैं। वहीं, एक्टर्स और प्रोडक्शन टीम के लिए अलग से हाई क्वालिटी फूड का इंतजाम किया जाता है।

    वर्कर्स की सेहत के साथ भेदभाव का आरोप

    एसोसिएशन ने कहा कि लगभग हर शूटिंग सेट पर वर्कर्स और एक्टर्स के लिए अलग-अलग डाइनिंग टेबल होते हैं। वर्कर्स को खराब क्वालिटी का खाना दिया जाता है, जबकि प्रोड्यूसर्स और एक्टर्स के लिए अच्छा खाना रखा जाता है। यह भेदभाव दिखाता है कि फिल्म इंडस्ट्री में मजदूरों की सेहत और सम्मान को गंभीरता से नहीं लिया जाता।

    प्रोड्यूसर से जिम्मेदारी लेने की मांग

    AICWA ने मांग की है कि फिल्म धुरंधर के प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस इस घटना की पूरी जिम्मेदारी लें और सभी प्रभावित वर्कर्स को सही इलाज दिलवाएं।

    फिल्म 5 दिसंबर को होगी रिलीज

    फिल्म धुरंधर का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे हैं और आदित्य धर ने इसे को-प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts