Dhurandhar 3 :‘धुरंधर 3’ पर लगा ब्रेक! राकेश बेदी का बड़ा खुलासा

धुरंधर 2 की सफलता के बाद फैंस धुरंधर 3 का इंतजार कर रहे थे, लेकिन राकेश बेदी ने साफ किया कि कहानी पूरी हो चुकी है। इसलिए तीसरे पार्ट की फिलहाल कोई संभावना नहीं है, हालांकि भविष्य में नई कहानी के साथ फ्रेंचाइजी वापसी कर सकती है।
‘धुरंधर 3’ पर लगा ब्रेक! राकेश बेदी का बड़ा खुलासा

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ की बड़ी सफलता के बाद फैंस इसके तीसरे पार्ट ‘धुरंधर 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इस उम्मीद को झटका लगा है। फिल्म में ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर राकेश बेदी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल तीसरे पार्ट की कोई संभावना नजर नहीं आ रही।

क्यों नहीं आएगा ‘धुरंधर 3’?

राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की कहानी अपने अंत तक पहुंच चुकी है और इसे आगे बढ़ाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म के आखिर में जासूस (रणवीर सिंह) अपने देश लौट जाता है, जिससे कहानी वहीं खत्म हो जाती है। ऐसे में तीसरे पार्ट की गुंजाइश फिलहाल नहीं बनती।

हालांकि, राकेश बेदी ने यह भी कहा कि ‘धुरंधर’ एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। अगर मेकर्स चाहें तो भविष्य में नई कहानी और नए किरदारों के साथ इसे फिर से बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ स्क्रिप्ट चोरी का दावा पड़ा भारी! आदित्य धर पर आरोप लगाने वाले फिल्ममेकर पर लगी लगाम

‘जमील जमाली’ बना बड़ा सरप्राइज

फिल्म में राकेश बेदी का ‘जमील जमाली’ किरदार दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा। उन्होंने बताया कि यह रोल दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज था और टीम को पहले से अंदाजा था कि यह किरदार चर्चा में रहेगा।

बॉक्स ऑफिस पर बना रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है। दोनों फिल्मों ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया है।

  • पहली फिल्म (दिसंबर 2025) ने करीब 1300 करोड़ कमाए
  • ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (मार्च 2026) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1700 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच चुका है

फिलहाल भले ही ‘धुरंधर 3’ पर ब्रेक लग गया हो, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि भविष्य में यह फ्रेंचाइजी किसी नए अंदाज में फिर वापसी कर सकती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts