धुरंधर से हकीकत तक :रहमान डकैत पाकिस्तान का सबसे खौफनाक नाम

फिल्म 'धुरंधर' का रहमान डकैत पाकिस्तान का खौफनाक गैंगस्टर था। ल्यारी टाउन में उसका आतंक था, जो असलम चौधरी से गैंगवार में बदल गया। भारतीय RAW एजेंट हमजा ने ऑपरेशन ल्यारी में उसकी आतंक फंडिंग का पर्दाफाश किया।
Follow on Google News
रहमान डकैत पाकिस्तान का सबसे खौफनाक नाम
credit:- social media
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म धुरंधर में दिखाया गया रहमान डकैत अगर आपको सिर्फ एक काल्पनिक विलेन लगा है, तो यह समझ लीजिए। वह सिर्फ स्क्रीन का किरदार नहीं, बल्कि पाकिस्तान के इतिहास का सबसे खौफनाक नाम था। उसकी कहानी किसी स्क्रिप्ट से नहीं, बल्कि खून, डर और गोलियों से लिखी गई थी।

    ल्यारी जहां कानून नहीं, गोलियां बोलती थीं

    बताा दें कि, कराची का इलाका ल्यारी टाउन कभी पाकिस्तान के नक्शे पर सबसे डरावना हिस्सा माना जाता था। सुबह अजान से नहीं, AK-47 की आवाज से होती थी। बच्चे किताबों से नहीं, गैंग के डर से बड़े होते थे। पुलिस नहीं, अपराधी शासन चलाते थे। फिल्म में दिखाई गई गैंगवार कोई अतिशयोक्ति नहीं थी। यह असली जिंदगी का प्रतिबिंब था।

    15 की उम्र में मां का कातिल

    रहमान डकैत की क्रूरता की शुरुआत घर से हुई। सिर्फ 15 साल की उम्र में उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी। उसी दिन से वह सामान्य अपराधी नहीं रहा, बल्कि एक बेकाबू, बेरहम और खौफनाक राक्षस बन गया, जिसने कराची और अंडरवर्ल्ड की दुनिया हिला दी।

    credit:- Social media

    credit:- Social media

     दोस्ती से दुश्मनी: असलम चौधरी-रहमान

    रहमान डकैत का सबसे बड़ा साथी था असलम चौधरी, लेकिन सत्ता, पैसा और गैंगस्टर राजनीति ने उनकी दोस्ती को भयंकर दुश्मनी में बदल दिया। यह झगड़ा केवल व्यक्तिगत नहीं था, बल्कि पूरे ल्यारी टाउन को युद्ध की आग में झोंक देने वाला संघर्ष बन गया। गोलियों, बमों और खूनखराबे ने कराची की सड़कों को वर्षों तक दहशत और आतंक का मैदान बना दिया।

    credit- Social media

    credit- Social media

    भारतीय RAW एजेंट हमजा

    इस खौफनाक अंडरवर्ल्ड में प्रवेश हुआ भारतीय RAW एजेंट हमजा का। उसने अपनी जान पर खेलकर रहमान डकैत के नेटवर्क, भारत में आतंक की फंडिंग और ऑपरेशन की पूरी सच्चाई उजागर की। ऑपरेशन ल्यारी असली युद्ध था यह कोई फिल्म का सीन नहीं। वहां न कैमरे थे, न कट या एक्शन की आवाज। सिर्फ RPG, गोलियां और मौत बोल रही थी। फिल्म धुरंधर केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि पाकिस्तान के छुपे अंधेरे सच की खिड़की है।

    रहमान डकैत सिर्फ किरदार नहीं, जिंदा दहशत था।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts