Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धार में महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा दिलाने के नाम पर मांगे 1 लाख रुपये

धार जिले की सरदारपुर तहसील में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर महिला पटवारी भारती राजपूत को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। पटवारी जमीन का पट्टा जल्दी दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थी। पहली किस्त 5,000 रुपये लेते ही उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज किया गया।
धार में महिला पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पट्टा दिलाने के नाम पर मांगे 1 लाख रुपये
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    धार जिले की सरदारपुर तहसील में लोकायुक्त इंदौर की टीम ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई कर एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोप है कि पटवारी जमीन का पट्टा जल्दी दिलाने के नाम पर 1 लाख रुपये की मांग कर रही थी। टीम ने उसे पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये लेते समय पकड़ लिया।

    शिकायत और आरोप

    ग्राम कुमारिया खेड़ी (ग्राम पंचायत भानगढ़) निवासी 53 वर्षीय लक्ष्मण कुमावत ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर मकान है और पीछे की जमीन का कब्जा उनके नाम होना चाहिए।

    शिकायत में आरोप लगाया गया कि भानगढ़ हल्के की पटवारी भारती राजपूत (32) ने पट्टा जल्दी दिलाने के लिए 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

    Breaking News

    शिकायत की जांच और ट्रैप कार्रवाई

    लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देश पर टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। टीम ने पटवारी को आवेदक से पहली किस्त 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    ट्रैप टीम में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई में कार्यवाहक निरीक्षक आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला, आरक्षक विजय कुमार, आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, मनीष माथुर, कृष्णा अहिरवार और महिला आरक्षक भारती बागोरा सहित लोकायुक्त इंदौर की टीम शामिल थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts