PlayBreaking News

धनुष के बेटे बिना लाइसेंस और हेलमेट के चला रहे थे सुपर बाइक, पुलिस ने काटा चालान; जुर्माना लगा

Follow on Google News
धनुष के बेटे बिना लाइसेंस और हेलमेट के चला रहे थे सुपर बाइक, पुलिस ने काटा चालान; जुर्माना लगा
एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ सुपरस्टार धनुष जहां एक तरफ अपनी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके बड़े बेटे यात्रा राजा को पुलिस ने पकड़ लिया है। यात्रा पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने घर के बाहर सुपर बाइक चलाते नजर आए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर चालानी कार्रवाई की।  

क्या है मामला ?

सोशल मीडिया पर धनुष के बेटे यात्रा राजा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह चेन्नई की सड़कों पर बिना हेलमेट और लाइसेंस के सुपर बाइक दौड़ा रहे थे। उनकी उम्र 17 साल है। मीडिया रिपार्ट्स के मुताबिक, वह चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में सुपर बाइक चला रहे थे। दरअसल वह बाइक चलाना सीख रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ा। चेन्नई पुलिस ने उन पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की कार्रवाई की और 1000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। हालांकि, वायरल वीडियो में वे मास्क लगाए दिख रहे हैं। लेकिन, उनकी पहचान की पुष्टि उनकी मां ऐश्वर्या रजनीकांत ने की।

रजनीकांत की बेटी हैं ऐश्वर्या

यात्रा राजा, धनुष और ऐश्वर्या के बड़े बेटे हैं। धनुष ने नंबवर 2004 में मेगास्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। उनकी शादी को 18 साल हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जनवरी 2022 में धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरे भी सामने आईं थी। दोनों के दो बेटे हैं, जिसमें बड़ा बेटा यात्रा राजा 17 साल और छोटा बेटा लिंगा 13 साल का है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें - भाईजान के साथ काम का ज्यादा वर्कलोड नहीं होता… वो सेट पर बहुत हंसी-मजाक करते हैं : राघव जुयाल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts