Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ढाका एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में लगी भीषण आग, सभी उड़ानें रद्द

ढाका एयरपोर्ट के कार्गो विलेज में लगी भीषण आग, सभी उड़ानें रद्द
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। यह इलाका आमतौर पर आयातित सामान रखने और पैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आग लगते ही हवाई अड्डे के अंदर अफरातफरी मच गई।

    फायर सर्विस मुख्यालय के अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया कि आग की तीव्रता बहुत ज्यादा है। 16 दमकल यूनिट मौके पर पहुंच चुकी हैं, जबकि 16 और यूनिट रास्ते में हैं। कुल मिलाकर 28 फायर यूनिट आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

    Twitter Post

    एयरफोर्स और एयरपोर्ट स्टाफ कर रहे हैं मदद

    हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने बताया कि आग कार्गो विलेज के पास वाले हिस्से में लगी है। फायर सर्विस, बांग्लादेश एयरफोर्स और एयरपोर्ट कर्मी मिलकर आग बुझाने का काम कर रहे हैं। अभी तक आग लगने की वजह और नुकसान का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है।

    उड़ानों को बदला गया मार्ग

    आग लगने के बाद चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया है। इनमें दो घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं। चटगांव एयरपोर्ट के प्रवक्ता इब्राहिम खलील ने इसकी पुष्टि की है।

    सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं

    एहतियात के तौर पर ढाका एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें फिलहाल रोक दी गई हैं। कई विमानों को हैंगर से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है ताकि उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि आग पर जल्द काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts