DGCA अधिकारी मुदावथ देवुला पर रिश्वतखोरी का आरोप; CBI ने मारे छापे, केस दर्ज

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं। इसके बाद CBI ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। CBI की जांच के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Follow on Google News
DGCA अधिकारी मुदावथ देवुला पर रिश्वतखोरी का आरोप; CBI ने मारे छापे, केस दर्ज

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर रिश्वत लेने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ड्रोन आयात से जुड़े मामले में रिश्वत मांगी

एफआईआर के अनुसार, डीजीसीए में डिप्टी डायरेक्टर जनरल पद पर पदस्थ मुदावथ देवुला पर आरोप है कि उन्होंने निजी कंपनियों को ड्रोन आयात से जुड़े आवेदन मंजूरी दिलाने के बदले रिश्वत मांगी। बताया गया है कि प्रत्येक फाइल के लिए करीब 5 लाख रुपए की रिश्वत तय की गई थी। 

ये भी पढ़ें: Forex डीलर्स को राहत! रुपए में स्थिरता के बाद RBI का बड़ा कदम, NDF ट्रेडिंग पर लगी रोक हटी

रिलायंस और एस्टेरिया एयरोस्पेस के नाम

इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत माथुर और एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड का नाम भी सामने आया है। जांच एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 अप्रैल 2026 को डीजीसीए कार्यालय में हुई एक बैठक में कथित रूप से मंजूरी देने के बदले पैसे देने की बात तय हुई थी। 

37 लाख रुपए और सोने-चांदी के सिक्के जब्त

सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच सीबीआई के इंस्पेक्टर योगेश कुमार शाक्य को सौंपी गई है। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले में अन्य अज्ञात अधिकारियों और व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एजेंसी ने इस संबंध में कई जगहों पर छापे मारे और 37 लाख रुपए नगद सहित सोने-चांदी के सिक्के जब्त किए।

ये भी पढ़ें: अजित डोभाल का सऊदी मिशन : रियाद में प्रिंस फैसल से मुलाकात, क्या बदलेगी पश्चिम एशिया की तस्वीर?







Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts