Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव:DGCA ने जारी की एडवाइजरी, डेंजर जोन में 11 देशों के एयरस्पेस

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ड्रोन और मिसाइल हमलों के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई देशों के एयरस्पेस को असुरक्षित बताया जा रहा है। ऐसे हालात को ध्यान में रखते हुए DGCA ने एयरलाइंस के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है।
DGCA ने जारी की एडवाइजरी, डेंजर जोन में 11 देशों के एयरस्पेस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा को गंभीर चुनौती दी है। DGCA की यह एडवाइजरी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक अहम कदम है। एयरलाइंस को अब अधिक सतर्क रहकर अपनी उड़ान योजनाओं को अपडेट करना होगा।

    DGCA की एडवाइजरी और निर्देश

    डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सभी भारतीय एयरलाइंस को मिडिल ईस्ट के 11 हाई-रिस्क एयरस्पेस से दूरी बनाने के निर्देश दिए हैं। इन क्षेत्रों में उड़ान भरने से बचने के साथ-साथ एयरलाइंस को दूसरे रास्तों का प्लान बनाने को कहा गया है। यह एडवाइजरी 28 मार्च तक प्रभावी रहेगी। 

    किन देशों का एयरस्पेस खतरे में

    हाई-रिस्क जोन में ईरान, इजरायल, लेबनान, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, UAE, कतर और कुवैत शामिल हैं। इसके अलावा सीरिया और यमन के एयरस्पेस को भी असुरक्षित माना गया है। DGCA ने साफ कहा है कि इन इलाकों में सैन्य गतिविधियों के चलते नागरिक उड़ानों के लिए खतरा बढ़ गया है, और किसी भी समय हादसा हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गर्मियों में पैसेंजर्स को राहत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे थर्ड एसी कोच

    ऊंचाई और सुरक्षा से जुड़े निर्देश

    एयरलाइंस को विशेष रूप से सऊदी अरब और ओमान के ऊपर FL320 (लगभग 32 हजार फीट) से नीचे उड़ान न भरने की सलाह दी गई है। इसका उद्देश्य विमानों को संभावित हमलों और सैन्य गतिविधियों से सुरक्षित दूरी पर रखना है। साथ ही फ्लाइट क्रू को NOTAMs और एयरस्पेस प्रतिबंधों की नियमित जानकारी देने और निगरानी सिस्टम मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts