गैजेटटेक और ऑटोमोबाइल्स

Dell Layoffs: कंपनियों में छंटनी का सिलसिला जारी… लिस्ट में अब डेल भी शामिल, 6 हजार लोगों की जाएगी नौकरी

दुनिया की कई बड़ी कंपनियों में छंटनी का सिलसिला अभी भी जारी है। इस लिस्ट में अब Dell भी जुड़ने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेल टेक्नोलॉजीज ने अपने 6000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। ये छंटनी इसके ग्लोबल वर्कफोर्स में की जाएगी। लैपटॉप बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से डेल पहली कंपनी है, ​जो इस साल कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है।

कंपनी के को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने दी जानकारी

कंपनी के को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने अपने कर्मचारियों को इस बात की जानकारी दी। उनके द्वारा शेयर किए गए नोट में उन्होनें कहा कि, बाजार चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी आर्थिक मंदी का सामना किया है और मजबूत बनकर उभरे हैं। कंपनी ने 2020 में भी इसी तरह की छंटनी की घोषणा की थी, जब कोविड महामारी ने दस्तक दी थी।”

मार्च 2020 में भी की थी छंटनी!

इस छंटनी के बाद Dell में लगभग 39000 कर्मचारी बचेंगे। मार्च 2022 फाइलिंग के अनुसार, इसमें कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी अमेरिका में रहते हैं। इससे पहले कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान 2020 में छंटनी की घोषणा की थी।

HP ने भी किया छंटनी का ऐलान

नंवबंर 2022 में HP ने ऐलान किया था कि पर्सनल कंप्यूटरों की मांग घट रही है, इस कारण वह अगले तीन वर्षों में 6 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगा। ये इसके ग्लोबल वर्क फोर्स का 12 परसेंट है। कंपनी ने बताया था साल 2025 तक कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

इन कंपनियों ने भी की छंटनी

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने हाल ही में करीब 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। कंपनी ने छंटनी को लेकर बताया कि कठिन आर्थिक हालात और उपभोक्ता प्राथमिकताओं में बदलाव के चलते यह फैसला लिया गया है। बता दें कि यह कंपनी के वर्क फोर्स का 5% है। माइक्रोसॉफ्ट में करीब 2.20 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

इसके अलावा दिग्गज कंपनी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बारे में बता चुकी है। वहीं अमेजन ने 18000 और मेटा ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के छंटनी के बारे में जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- Microsoft Down : माइक्रोसॉफ्ट की टीम, आउटलुक और स्टोर हुआ ठप, यूजर्स हो रहे परेशान

संबंधित खबरें...

Back to top button