ताजा खबरराष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 LIVE : EVM में कैद हुई राहुल, थरूर, हेमा मालिनी समेत कई दिग्गजों की किस्मत, अब 4 जून को होगा फैसला!

Lok Sabha Election 2024। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस फेज में लोकसभा अध्यक्ष, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व मुख्यमंत्री और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इनमें राहुल गांधी वायनाड, शशि थरूर तिरुअनंतपुरम और हेमा मालिनी मथुरा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

इस फेज में पहले 89 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद इस सीट पर अब 7 मई को चुनाव होंगे।

LIVE अपडेट्स…

वोटर टर्नआउट – 6:00 PM

राज्य दोपहर 3 बजे तक मतदान
असम 70.67%
बिहार 53.60%
छत्तीसगढ़ 72.51%
जम्मू् कश्मीर 67.22%
कर्नाटक 64.37%
केरल 64.72%
मध्य प्रदेश 58.83%
महाराष्ट्र 53.71%
मणिपुर 76.46%
राजस्थान 59.35%
त्रिपुरा 77.93%
यूपी 52.91%
पश्चिम बंगाल 71.84%

थमा मतदान का दौर, कतार में लगे लोग ही डालेंगे वोट

शाम 6 बजते ही 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान का दौर थम गया है। की मतदान केंद्रों पर अब भी लोगों की कतारें लगी हुई हैं। चुनाव आयोग के फैसले के अनुसार मतदान का तय़ समय समाप्त होने के बाद केवल वे ही लोग वोट डाल सकते हैं जो शाम 6 बजे से पहले वोटिंग के लिए  पोलिंग बूथ पर लगी लाइन में  लग गए थे।

वोटर टर्नआउट – 5:00 PM

राज्य दोपहर 3 बजे तक मतदान
असम 70.66%
बिहार 53.03%
छत्तीसगढ़ 72.13%
जम्मू् कश्मीर 67.22%
कर्नाटक 63.90%
केरल 63.97%
मध्य प्रदेश 54.58%
महाराष्ट्र 53.51%
मणिपुर 76.06%
राजस्थान 59.19%
त्रिपुरा 76.23%
यूपी 52.64%
पश्चिम बंगाल 71.84%

वोटर टर्नआउट – 3:00 PM

राज्य दोपहर 3 बजे तक मतदान
असम 60.32%
बिहार 44.24%
छत्तीसगढ़ 63.92%
जम्मू् कश्मीर 57.76%
कर्नाटक 50.93%
केरल 51.64%
मध्य प्रदेश 46.50%
महाराष्ट्र 43.01%
मणिपुर 68.48%
राजस्थान 50.27%
त्रिपुरा 68.92%
यूपी 44.13%
पश्चिम बंगाल 60.60%

वोटर टर्नआउट – 1:00 PM

राज्य दोपहर बजे तक मतदान%
असम 46.31
बिहार 33.80
छत्तीसगढ़ 53.09
जम्मू् कश्मीर 42.88
कर्नाटक 38.23
केरल 39.26
मध्य प्रदेश 38.96
महाराष्ट्र 31.77
मणिपुर 54.26
राजस्थान 40.39
त्रिपुरा 54.47
यूपी 35.73
पश्चिम बंगाल 47.29

वोटर टर्नआउट – 11:00 AM

राज्य सुबह 11 बजे तक मतदान%
असम 27.43
बिहार 21.68
छत्तीसगढ़ 35.47
जम्मू् कश्मीर 26.61
कर्नाटक 22.34
केरल 25.61
मध्य प्रदेश 28.15
महाराष्ट्र 18.83
मणिपुर 33.22
राजस्थान 26.84
त्रिपुरा 36.42
यूपी 24.31
पश्चिम बंगाल 31.25

केरल- तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने किया मतदान

लोकसभा अध्यक्ष और कोटा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ओम बिड़ला ने किया मतदान

वोटर टर्नआउट – 09:00 AM

राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान%
असम 9.15
बिहार 9.65
छत्तीसगढ़ 15.42
जम्मू् कश्मीर 10.39
कर्नाटक 9.21
केरल 11.9
मध्य प्रदेश 13.82
महाराष्ट्र 7.45
मणिपुर 14.8
राजस्थान 11.77
त्रिपुरा 16.65
यूपी 11.67
पश्चिम बंगाल 15.68

राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने किया मतदान

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने डाला वोट

PM मोदी ने की मतदान करने की अपील

पीएम मोदी ने लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा- लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!

आज किस राज्य की कितनी सीटों पर हो रहा मतदान

आज दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है। उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं।

राज्य सीटें उम्मीदवार
असम 5 61
बिहार 5 50
छत्तीसगढ़ 3 41
जम्मू कश्मीर 1 22
कर्नाटक 14 247
केरल 20 194
मध्य प्रदेश 6 80
महाराष्ट्र 8 204
मणिपुर 1 4
राजस्थान 13 152
त्रिपुरा 1 9
उत्तर प्रदेश 8 91
पश्चिम बंगाल 3 47

7 फेज में वोटिंग

चरण तारीख सीटें नतीजे
पहला 19 अप्रैल 102 4 जून
दूसरा 26 अप्रैल 89 4 जून
तीसरा 7 मई 94 4 जून
चौथा 13 मई 96 4 जून
पांचवां 20 मई 49 4 जून
छठवां 25 मई 57 4 जून
सातवां 1 जून 57 4 जून

किस राज्य में कितनी तारीख को चुनाव

राज्य लोकसभा सीटें कितने चरण में होगा चुनाव मतदान की तारीख नतीजे
आंध्र प्रदेश 25 1 13 मई 4 जून
अरुणाचल प्रदेश 2 1 19 अप्रैल 4 जून
असम 14 3 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
बिहार 40 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
छत्तीसगढ़ 11 3 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
गोवा 2 1 7 मई 4 जून
गुजरात 26 1 7 मई 4 जून
हरियाणा 10 1 25 मई 4 जून
हिमाचल प्रदेश 4 1 1 जून 4 जून
झारखंड 14 4 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
कर्नाटक 28 2 26 अप्रैल, 7 मई 4 जून
केरल 20 1 26 अप्रैल 4 जून
मध्य प्रदेश 29 4 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई 4 जून
महाराष्ट्र 48 5 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई 4 जून
मणिपुर 2 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
मेघालय 2 1 19 अप्रैल 4 जून
मिजोरम 1 1 19 अप्रैल 4 जून
नागालैंड 1 1 19 अप्रैल 4 जून
ओडिशा 21 4 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून 4 जून
पंजाब 13 1 1 जून 4 जून
राजस्थान 25 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
सिक्किम 1 1 19 अप्रैल 4 जून
तमिलनाडु 39 1 19 अप्रैल 4 जून
तेलंगाना 17 1 13 मई 4 जून
त्रिपुरा 2 2 19 अप्रैल, 26 अप्रैल 4 जून
उत्तर प्रदेश 80 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 जून, 25 मई, 1 जून 4 जून
उत्तराखंड 5 1 19 अप्रैल 4 जून
पश्चिम बंगाल 42 7 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 जून, 25 मई, 1 जून 4 जून
अंडमान निकोबार 1 1 19 अप्रैल 4 जून
चंडीगढ़ 1 1 1 जून 4 जून
दादर नगर हवेली और दमन दीव 2 1 7 मई 4 जून
जम्मू-कश्मीर 5 5 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई 4 जून
लद्दाख 1 1 20 मई 4 जून
लक्षद्वीप 1 1 19 अप्रैल 4 जून
दिल्ली 7 1 25 मई 4 जून
पुड्डुचेरी 1 1 19 अप्रैल 4 जून

लोकसभा चुनाव 2024 मतदाता डेटा

कुल वोटर्स 96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926
पुरुष 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994
महिला 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888
ट्रांसजेंडर 48 हजार 44
दिव्यांग 88 लाख 35 हजार 449
जनसंख्या में मतदाता प्रतिशत 66.76%
मतदाता लिंगानुपात 948
18 से 19 साल के मतदाता 1 करोड़ 84 लाख 81 हजार 610
20 से 29 साल के मतदाता 19 करोड़ 74 लाख 37 हजार 610
80+ उम्र के मतदाता 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918
100+ उम्र के मतदाता 2 लाख 38 हजार 791

CEC ने बताया- इस बार कैसे होगा चुनाव

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटर की संख्या 12 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा है। पर्यावरण सहयोगी चुनाव होगा। चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा।
  • कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा।
  • केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी।
  • कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे। इन राज्यों में 3400 करोड़ से ज्यादा मूल्य के सामान और नकदी की जब्ती हुई है। इसमें शराब, नकदी नशा और फ्री बी शामिल हैं।
  • हम हवाई अड्डा, सड़क मार्ग जल मार्ग पर विशेष निगरानी रखेंगे। खासकर हवाई अड्डों पर चार्टर उड़ानों पर सख्त निगाह रहेगी।

2024 में 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े

चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई थी कि 2024 लोकसभा में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button