दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात 3.0 :285 गिरफ्तार, अवैध हथियार-शराब और ड्रग्स बरामद

दिल्ली पुलिस ने साउथ-ईस्ट जिले में ऑपरेशन आघात 3.0 के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसा। इस अभियान में 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया और 116 कुख्यात अपराधी (BC) भी पकड़े गए। भारी मात्रा में हथियार, 6.01 किलो गांजा, 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और ₹2.30 लाख नकद जब्त किए गए।
Follow on Google News
285 गिरफ्तार, अवैध हथियार-शराब और ड्रग्स बरामद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए ‘ऑपरेशन आघात 3.0’ सफलतापूर्वक चलाया। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की टीम ने इस अभियान के तहत 285 आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया और 116 कुख्यात अपराधी (BC) पुलिस के शिकंजे में आए।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन संगठित अपराध, जुआ, नशा तस्करी और हथियारों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध सामग्री और चोरी की संपत्ति भी बरामद की गई।

    Twitter Post

    ऑपरेशन आघात 3.0 में गिरफ्तारी और बरामदगी

    कुल गिरफ्तारी

    • एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के तहत 285 आरोपी गिरफ्तार।
    • 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत हिरासत में लिया गया।
    • 116 कुख्यात अपराधी (BC) पुलिस की गिरफ्त में आए।
    • 10 प्रॉपर्टी अपराधी और 5 ऑटो लिफ्टर भी पकड़े गए।

    बरामद की गई सामग्री

    • 21 कंट्री मेड पिस्टल (CMP)
    • 20 जिंदा कारतूस
    • 27 चाकू
    • 12,258 क्वार्टर अवैध शराब
    • 6.01 किलो गांजा
    • ₹2,30,990 नकद
    • 310 मोबाइल फोन
    • 231 दोपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन

    पूछताछ और जांच

    अभियान के दौरान कुल 1,306 लोगों की भूमिका के तहत रोककर पूछताछ की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि, अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

    Featured News

    ऑपरेशन आघात क्या है?

    दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात एक विशेष अभियान है, जिसे मुख्य रूप से संगठित अपराधियों, जुआरियों, नशा तस्करों और हथियारों की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चलाया जाता है। यह अभियान मुख्य रूप से त्योहारों और नए साल से पहले चलाया जाता है। इसमें रातभर छापेमारी, संदिग्धों की पूछताछ और गिरफ्तारियां शामिल होती हैं।

    पिछले ऑपरेशन का रिकॉर्ड

    ऑपरेशन आघात 1.0 (सितंबर 2025): 70 से ज्यादा गिरफ्तारी, 15 से ज्यादा हथियार, ड्रग्स, अवैध शराब और नकद बरामद।

    ऑपरेशन आघात 2.0 (अक्टूबर 2025): 500 से ज्यादा गिरफ्तारियां, 31 हथियार, 5.5 किलो गांजा और अवैध शराब जब्त।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR की हवा फिर जहरीली : कई इलाकों में AQI 400 पार, कोहरे और ठंड ने बढ़ाई परेशानी

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts