People's Update
Wednesday, April 15, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, April 15, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    मेहनत जरूरी या स्मार्ट वर्क? गलत तरीका अपनाया तो रुक सकता है प्रमोशन!
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    दिल्ली-NCR की हवा फिर जहरीली :कई इलाकों में AQI 400 पार, कोहरे और ठंड ने बढ़ाई परेशानी

    दिल्ली-NCR में दो दिन की राहत के बाद वायु प्रदूषण फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। CPCB के मुताबिक विवेक विहार, आनंद विहार, बवाना और जहांगीरपुरी जैसे इलाकों में AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया। खराब हवा से सांस लेने में दिक्कत बढ़ी है। वहीं घने कोहरे और शीतलहर के बीच GRAP-1, 2 और 3 की पाबंदियां लागू हैं।
    Publish Date: 27 Dec 2025, 9:57 AM (IST)Updated On: 28 Dec 2025, 2:15 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में दो दिन की हल्की राहत के बाद वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार, 27 दिसंबर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। खराब हवा की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

      सुबह से ही बिगड़े हालात, AQI में तेज उछाल

      ताजा आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे विवेक विहार में AQI 424 दर्ज किया गया। इसके अलावा-

      • आनंद विहार - 410
      • बवाना - 404
      • जहांगीरपुरी - 417
      • अक्षरधाम - 410

      ये सभी इलाके ‘गंभीर’ श्रेणी में रहे। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। नोएडा में AQI 376 और गाजियाबाद में 392 रिकॉर्ड किया गया।

      Twitter Post

      24 घंटे में 98 अंकों की बढ़ोतरी

      दो दिन पहले तक हालात कुछ बेहतर नजर आ रहे थे, लेकिन महज 24 घंटे में तस्वीर बदल गई। CPCB के अनुसार-

      गुरुवार को दिल्ली का औसत AQI: 234 (खराब)

      शुक्रवार को औसत AQI: 332 (बहुत खराब)

      यानी एक ही दिन में AQI में करीब 98 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 11 बजे ही AQI 320 तक पहुंच गया था और दिन चढ़ने के साथ हालात और बिगड़ते चले गए।

      ये इलाके रहे सबसे ज्यादा प्रदूषित

      शुक्रवार को राजधानी के कई हिस्सों में AQI बेहद खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया-

      • बवाना - 406 से ऊपर
      • आनंद विहार - 404
      • विवेक विहार - 397
      • नरेला - 397
      • रोहिणी, डीटीयू, नेहरू नगर - 380 से अधिक

      शाम होते-होते कुछ इलाकों में AQI 420 के पार भी चला गया।

      हवा की रफ्तार कम, प्रदूषण बढ़ा

      मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से हवा की रफ्तार काफी कम हो गई है। अधिकतर समय हवा की गति 10 किमी प्रति घंटे से भी कम रही। कम हवा चलने की वजह से प्रदूषक कण वातावरण में ही फंसे रहे और बाहर नहीं निकल पाए, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ गया।

      कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किल

      दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। सुबह-सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई। खासकर सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाने से सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ा।

      Twitter Post

      तीन दिन तक सामान्य रहेगा तापमान

      मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी भारत पर समुद्र तल से करीब 12.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है और दूसरा 30 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है।

      अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है, इसके बाद तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर जा सकता है। लोगों को ठंड और प्रदूषण दोनों से बचाव की सलाह दी गई है।

      कोहरे को लेकर येलो अलर्ट

      भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

      शनिवार न्यूनतम तापमान: 6-8 डिग्री सेल्सियस

      रविवार न्यूनतम तापमान: 5-7 डिग्री सेल्सियस

      हालांकि, दो दिन बाद तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।

      यह भी पढ़ें: Peoples Update Special : बदला ट्रेंड...पहाड़ या जंगल नहीं, नए साल की शुरुआत में भगवान के दर्शन करना पसंद कर रहे लोग  

      GRAP-4 हटा, लेकिन GRAP-3 लागू

      Commission for Air Quality Management (CAQM) ने हालात में थोड़े सुधार के बाद GRAP-4 की पाबंदियां हटा दी हैं, लेकिन GRAP-1, 2 और 3 के नियम सख्ती से लागू रहेंगे।

      GRAP-3 के तहत नियम

      • BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों पर रोक।
      • BS-4 पेट्रोल वाहन दिल्ली में चल सकेंगे।
      • GRAP-4 हटने के बाद अन्य राज्यों से आने वाले BS-4 पेट्रोल LMV को भी प्रवेश की अनुमति।

      AQI क्या बताता है और क्यों है जरूरी

      AQI यानी Air Quality Index हवा में मौजूद प्रदूषकों के स्तर को दर्शाता है। इसका पैमाना 0 से 500 तक होता है।

      कम AQI - साफ हवा

      ज्यादा AQI - खराब और सेहत के लिए खतरनाक हवा

      AQI की जानकारी से लोग अपनी दिनचर्या बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। ज्यादा प्रदूषण होने पर बाहर एक्सरसाइज से बचना, बच्चों-बुजुर्गों को घर में रखना और मास्क का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है, खासकर अस्थमा और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए।

      यह भी पढ़ें: Year Ender 2025 :  दिल्ली-बिहार में भाजपा की बहार, 'आप' सत्ता से बाहर

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Delhi-NCR Air Quality Index

      Delhi-NCR

      delhi air pollution

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      मेहनत जरूरी या स्मार्ट वर्क? गलत तरीका अपनाया तो रुक सकता है प्रमोशन!

      Aaj Ka Rashifal 15 April:मेहनत जरूरी या स्मार्ट वर्क? गलत तरीका अपनाया तो रुक सकता है प्रमोशन!

      भोपाल-इंदौर ग्रीन फील्ड रोड का एलाइमेंट नहीं हो पा रहा फाइनल , भोपाल-देवास चौड़ीकरण के निर्णय में भी देरी

      भोपाल-इंदौर ग्रीन फील्ड रोड का एलाइमेंट नहीं हो पा रहा फाइनल , भोपाल-देवास चौड़ीकरण के निर्णय में भी देरी

      हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू होंगे 2 हजार काले हिरण और नीलगाय- किसानों को निजात दिलाने पहले अभियान में 4.55 करोड़ खर्च

      भोपाल :हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू होंगे 2 हजार काले हिरण और नीलगाय- किसानों को निजात दिलाने पहले अभियान में 4.55 करोड़ खर्च

      अपेक्स बैंक ने 23 करोड़ के 19.5 लाख ATM कार्ड खरीदे, 16.5 लाख बांटे ही नहीं

      ATM Card Scam :अपेक्स बैंक ने 23 करोड़ के 19.5 लाख ATM कार्ड खरीदे, 16.5 लाख बांटे ही नहीं

      अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि में भर्ती घोटाला, रिश्तेदारों-अफसरों की पत्नियों को बनाया असिस्टेंट प्रोफेसर

      भोपाल:अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि में भर्ती घोटाला, रिश्तेदारों-अफसरों की पत्नियों को बनाया असिस्टेंट प्रोफेसर

      भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

      भोपाल के नामचीन 19 स्कूलों में आरटीई के तहत जीरो एडमिशन

      2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

      IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान:2026 में 6.5% की रफ्तार, वैश्विक दबाव के बीच भी मजबूत प्रदर्शन

      ‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

      UK में भारतीय मूल की थेरेपिस्ट बर्खास्त :‘फर्स्ट लैंग्वेज’ में गलत जानकारी पड़ी भारी, अंग्रेजी समझने में दिक्कत बनी वजह

      परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

      बिहार के 163 बच्चों का मामला :परिजन बोले-बेहतर शिक्षा के लिए लातूर और नांदेड़ के मदरसों में भेज रहे थे बच्चे

      मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

      Multigrain Atta Side Effects :मल्टीग्रेन आटा खा रहे हैं? ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....