Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में दो मुठभेड़ : नांगलोई और महरौली इलाके में एनकाउंटर, काकू पहाड़िया सहित चार बदमाश घायल

दिल्ली में दो मुठभेड़ : नांगलोई और महरौली इलाके में एनकाउंटर, काकू पहाड़िया सहित चार बदमाश घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में अपराधियों के खिलाफ दो अहम ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। महरौली और नांगलोई इलाकों में हुए एनकाउंटर में  चार बदमाश घायल हो गए। वहीं पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोलियां लगीं। नागलोई में तीन बदमाशों को गोली लगी, जबकि महरौली में एक अपराधी को घायल हुआ। दोनों घटनाओं में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से गंभीर नुकसान टल गया। पुलिस अब बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

    कुख्यात अपराधी ‘कोकू पहाड़िया’ गिरफ्तार

    महरौली थाने की टीम को सूचना मिली थी कि, एक वॉन्टेड अपराधी कोकू पहाड़िया इलाके में अवैध हथियारों की सप्लाई करने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत लाडो सराय श्मशान घाट रोड पर नाकाबंदी कर दी। सुबह करीब 3:15 बजे, एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

    आरोपी की पहचान दिल्ली के मदनगीर निवासी 27 वर्षीय कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल के रूप में हुई है। उसके पास से दो पिस्टल, एक भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, कोकू पहाड़िया पर आर्म्स सप्लाई, लूट और फायरिंग जैसे कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

    नांगलोई में गैंग से मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

    नांगलोई इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच एक और मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, यह वही गिरोह था जो दो दिन पहले पुलिस की हॉट चेज के दौरान फायरिंग कर भाग निकला था। देर रात पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध वाहन को रुकवाने की कोशिश की, उसमें बैठे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन बदमाशों को गोली मारकर पकड़ लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि, यह गिरोह दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय था और हाल के दिनों में कई लूटपाट की वारदातों में शामिल था।

    अवैध शराब तस्करी पर भी कार्रवाई

    इसी बीच दिल्ली पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर चल रही एक और कार्रवाई में एक एम्बुलेंस से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी ऋतिक (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी बहादुरगढ़ से शराब खरीदकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। जांच में एम्बुलेंस से 1,400 क्वार्टर, 70 रॉयल स्टैग और 14 रॉयल ग्रीन बोतलें बरामद हुईं। वाहन को जब्त कर लिया गया है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts