Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र; जानें कितनी रही तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र; जानें कितनी रही तीव्रता
शनिवार को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके हल्के थे लेकिन कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोगों में घबराहट देखी गई।

अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और यह 130 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। झटकों का असर अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र से लेकर भारत के उत्तरी हिस्सों तक देखा गया।

नुकसान की कोई खबर नहीं

हालांकि भूकंप के झटके महसूस किए गए, लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भी पुष्टि की है कि यह भूकंप सामान्य भूकंपीय गतिविधियों का हिस्सा था।

लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके लगते ही कुछ लोग घरों और ऑफिसों से बाहर निकल आए, लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो गई। राहत की बात यह रही कि इस बार भूकंप से कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts