दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: रतलाम झाबुआ के बीच गाड़ियों पर बम की तरह बरस रहे पत्थर

रोज लहू-लुहान हो रहे वाहन चालक, कलेक्टर एसपी कर रहे ग्रामीणों की काउंसलिंग
Follow on Google News
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे: रतलाम झाबुआ के बीच गाड़ियों पर बम की तरह बरस रहे पत्थर
राजीव सोनी/भोपाल। दिल्ली से मुंबई के बीच निर्माणाधीन देश का सबसे महत्वाकांक्षी 8 लेन एक्सप्रेस-वे शुरू होने के पहले ही बदनामी का शिकार हो गया है। मप्र में झाबुआ-रतलाम के बीच थांदला, माही नदी, शिवगढ़ वरावटी के आसपास 80-90 किमी के क्षेत्र में इस सड़क पर शाम के बाद गाड़ियों पर रोज पत्थरबाजी हो रही है जिसमें लोग घायल हो रहे हैं। कुछ मामले में तेज रμतार कारों पर पत्थर की मार इतनी घातक पड़ी कि कार की रूफ में छेद तक हो गया। टूटे कांच लगने और गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने से लहु-लुहान लोग आए दिन रतलाम और आसपास की अस्पतालों में पहंच रहे हैं। रतलाम एसपी राहुल लोढ़ा भी मानते हैं कि पत्थरबाजी की घटनाएं हो रही हैं। वारदातों को रोकने के प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में 4 पुलिस चौकियां बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

गोफन से भी हो रहे हमले :

झाबुआ के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभान भदौरिया कहते हैं कि सड़क के ब्रिज से अंधेरे में बम की तरह पत्थर आकर गाड़ियों पर गिरते हैं। गोफन से भी निशाना साधा जाता है। घायल लोग टोल नाके पर ही रुकते हैं। यहां सलाह दी जाती है कि शाम के बाद 8 लेन पर सफर न करें।

आपबीती: कारोबारी का परिवार बाल-बाल बचा

मंदसौर के पेट्रोल पंप संचालक शैलेंद्र भंडारी की गाड़ी पर अचानक बड़ा पत्थर गिरा, पूरी गाड़ी में कांच बिखर गया। वह परिवार के साथ थे, सभी लोग बाल-बाल बचे। वे बताते हैं कि μलाईओवर से कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। हमलावरों को चकमा देने मैंने गाड़ी स्लो भी की लेकिन कुछ पत्थर कार पर लगे। μलाईओवर पर ऊंची जाली लगाने से समस्या कुछ हद तक सुलझ सकती है।

पूर्व विधायक हुए शिकार

पूर्व विधायक दिलीप मकवाना भी इस पत्थरबाजी के शिकार हो चुके हैं। वह परिवार के साथ रतलाम आ रहे थे तभी यह घटना हुई।उनकी शिकायत के बाद कई दिन तक पुलिस ने गश्त बढ़ा दी।

जमीन जाने का है गुस्सा

क्षेत्रीय लोगों को कहना है कि भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत इस 8 लेन एक्सप्रेस-वे के दायरे में कई किसानों की जमीनें आई हैं। कुछ ग्रामीणों के घर और खेत के बीच में सड़क बाधक बन गई। रोजगार भी नहीं मिला।

भाजपा प्रवक्ता ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को भेजी शिकायत

मंदसौर के पूर्व विधायक एवं मप्र भाजपा के प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मैंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ध्यान इस समस्या पर आकृष्ट कर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से 8 लेन असुरक्षित हो रहा है। प्रशासन और पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

पुलिस गश्ती बढ़ाई, 4 नईचौकियों का प्रस्ताव:

एसपी झाबुआ-रतलाम के बीच 8 लेन के बीच वारदातें रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई है। ग्रामीण और आदिवासियों से बात कर समझाइश भी दी है। माही नदी और शिवगढ़ के आसपास मॉनिटरिंग कर रहे हैं। क्षेत्र में 4 पुलिस चौकियां बनाने का प्रस्ताव भी भेजा है।-राहुल लोढ़ा एसपी रतलाम
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts