केजरीवाल का BJP पर तंज : बोले- PM मोदी अपने उत्तराधिकारी का नाम बताएं, CM योगी को लेकर कही बड़ी बात; लोकसभा चुनाव के लिए दी 10 गारंटी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (12 मई) को पार्टी के विधायकों के साथ मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि PM मोदी के रिटायर होने की बात का खंडन भाजपा के नेताओं ने किया है। PM मोदी इस पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं भाजपा ये तो कह रही है कि मोदी जी रिटायर नहीं होंगे, लेकिन ये नहीं कह रही कि योगी जी को नहीं हटाया जाएगा। इसके अलावा सीएम केजरीवाल ने इस लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से देश की जनता के सामने 10 गारंटियां रखी हैं।
BJP अपने नेताओं की राजनीति खत्म कर रही
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (12 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, PM मोदी के रिटायर होने की बात का खंडन भाजपा के नेताओं ने किया है। लेकिन इस पर PM मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। अगर पीएम मोदी रिटायर नहीं होंगे तो वे कह दें कि 75 साल पर रिटायरमेंट का नियम उनपर लागू नहीं होगा। ये नियम सिर्फ आडवाणी के लिए था। वे वन नेशन-वन लीडर आइडिया के तहत विपक्ष के सभी नेताओं को जेल भेज रहे हैं और अपने नेताओं की राजनीति खत्म कर रहे हैं। PM मोदी ने शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे, डॉ रमन सिंह जैसे नेताओं की राजनीति खत्म कर दी। अब अगला नंबर यूपी के सीएम योगी का है। भाजपा ये तो कह रही है कि मोदी जी रिटायर नहीं होंगे, लेकिन ये नहीं कह रही कि योगी जी को नहीं हटाया जाएगा। मतलब पक्का है कि अगले दो महीने में योगी को मुख्यमंत्री पद से हटाया जाएगा। https://twitter.com/psamachar1/status/1789598364130037990मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में दी गारंटी पूरी की
नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की।देश की जनता को केजरीवाल की 10 गारंटी
केजरीवाल की इन 10 गारंटियों की मैं गारंटी लेता हूं कि INDIA गठबंधन की सरकार बनने पर इन्हें पूरा कराया जाएगा। ये 10 गारंटियां नये भारत का VISION हैं। ये सभी काम देश को मजबूत करने वाले काम हैं और इन्हें अगले 5 साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जायेगा।केजरीवाल की 10 गारंटी
गारंटी 1- बिजली की गारंटी
- पूरे देश में 24x7 बिजली और गरीबों को मुफ्त बिजली देंगे
- देश में Power Cut नहीं लगेंगे
- पूरे देश को 24 घंटे बिजली देंगे
- गरीबों को मुफ्त बिजली देंगे
गारंटी 2- शिक्षा की गारंटी
- देश के हर गांव, हर मोहल्ले में World Class सरकारी School बनाएंगे
- देश के हर बच्चे को शानदार और Free शिक्षा देंगे
गारंटी 3- स्वास्थ्य की गारंटी
- देश के हर जिले में Multi Speciality Hospital खोला जाएगा
- देश के हर गांव-मोहल्ले में Mohalla Clinic खोला जाएगा
- देश के हर व्यक्ति का मुफ्त इलाज किया जाएगा
गारंटी 4- जमीन छुड़वाने की गारंटी
- भारतीय जमीन को चीन के कब्जे से छुड़वाया जाएगा
- वीर भारतीय सेना को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी
गारंटी 5- सेना को मजबूत करने की गारंटी
- Agniveer योजना को बंद किया जाएगा
- अग्निवीर योजना के तहत जो भर्ती हुए हैं, उन्हें पक्का किया जाएगा
गारंटी 6- किसानों को फसल का पूरा दाम देने की गारंटी
- किसानों को उनकी फसलों के पूरे दाम दिलाए जाएंगे
- स्वामीनाथन रिपोर्ट के आधार पर सभी फसलों के दाम MSP पर दिलाएंगे
गारंटी 7- दिल्ली को पूर्ण राज्य की गारंटी
- दिल्ली वालों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा
- दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा
गारंटी 8- रोजगार की गारंटी
- बेरोजगारी खत्म करने के लिए अगले 1 साल में 2 Crore रोजगार देंगे
गारंटी 9- भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी
- BJP Washing Machine को चौराहे पर तोड़ा जाएगा
- ईमानदार लोगों को जेल भेजने और बेईमान लोगों को संरक्षण देने की व्यवस्था को खत्म किया जाएगा
- दिल्ली और पंजाब की तरह पूरे देश को भ्रष्टाचार से निजात दिलाई जाएगी
गारंटी 10- व्यापारियों के लिए गारंटी
- GST को PMLA से बाहर किया जाएगा
- GST का सरलीकरण किया जाएगा
- प्रशासनिक और Legal व्यवस्था का भी सरलीकरण किया जाएगा
- देश को व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में चीन से आगे ले जाया जाएगा











