Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कॉलेज की मस्ती या उत्पात? इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल का वीडियो वायरल, कुलपति ने मांगी रिपोर्ट

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देर रात जश्न के दौरान कथित तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल का वीडियो वायरल, कुलपति ने मांगी रिपोर्ट

इंदौर -- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल में फाइनल ईयर छात्रों के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र देर रात जश्न मनाते और कथित तौर पर तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। मामले के सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग कॉलेज के आईटी विभाग के छात्रों का कोर्स पूरा होने के बाद हॉस्टल में देर रात फेयरवेल जैसा माहौल बना हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब 4 बजे तक छात्र जश्न मनाते रहे। इसी दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की।

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र शोर-शराबा करते और सामान फेंकते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पूरे मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे छात्रों की विदाई की मस्ती बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुशासनहीनता और उत्पात करार दिया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। विश्वविद्यालय के कुलपति ने भी घटना की जानकारी लेकर संबंधित विभाग से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

 

फिलहाल कॉलेज प्रबंधन वायरल वीडियो की सत्यता और हॉस्टल में हुई गतिविधियों की जांच में जुटा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts