Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

स्वतंत्रा दिवस के कार्यक्रम में मैडम ने शिक्षक पर मंच से लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, Video Viral

दमोह के पटेरा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक शिक्षिका द्वारा शिक्षक कमलेश शर्मा पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षिका ने विद्यार्थियों से ईमानदारी से पढ़ाई करने और भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील की। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Follow on Google News
स्वतंत्रा दिवस के कार्यक्रम में मैडम ने शिक्षक पर मंच से लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, Video Viral
दमोह के पटेरा सरकारी स्कूल में शिक्षिका ने शिक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

दमोह। जिले के पटेरा स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान एक शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपने ही विद्यालय के शिक्षक कमलेश शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिक्षिका विद्यार्थियों से ईमानदारी से पढ़ाई करने और भविष्य में भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील करती नजर आ रही हैं।

विद्यार्थियों से ईमानदारी और भ्रष्टाचार से दूर रहने की अपील 

शिक्षिका ने कहा कि अमर शहीदों ने देश को आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान दिया, लेकिन आज भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि वे भविष्य में ऐसी स्थिति में न आएं, जहां किसी पद को हासिल करने के लिए भ्रष्टाचार का सहारा लेना पड़े। वीडियो में उन्होंने विद्यालय के शिक्षक कमलेश शर्मा का नाम लेते हुए पैसे देकर प्राचार्य बनने जैसी स्थिति का भी उल्लेख किया।

ये भी पढ़ें: गायों को चारा, मोरों को दाना... सुबह-सुबह अपने 'दोस्तों' से मिलने पहुंचे PM मोदी, देखें VIDEO

आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, विभागीय जांच से स्पष्ट होगी सच्चाई 

शिक्षिका के संबोधन के बाद समारोह में कही गई बातों और लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, शिक्षिका द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपों की वास्तविकता संबंधित विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विद्यार्थियों के सामने लगाए गए आरोपों ने विद्यालय की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बारे में शिक्षक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें: दुबई में दिखा भारत का जलवा! 828 मीटर ऊंचा बुर्ज खलीफा तिरंगे के रंगों में चमका, देखें शानदार नजारा

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan
icon

Latest Posts