Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भागते समय शिव सिंह गिर गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। मामले में पुलिस अधीक्षक ने आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
दमोह में जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के बांदकपुर सहायता केंद्र अंतर्गत हिनौता जुआ गांव में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोग भागने लगे। इसी दौरान शिव सिंह भी दौड़ पड़े और कुछ दूरी पर गिर गए।

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

शिव सिंह को तत्काल हिंडोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। देर रात तक ग्रामीणों के हंगामे की स्थिति बनी रही।

स्थिति को देखते हुए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के बाद हालात शांत हुए।

8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। घटना की जांच के लिए एक जांच कमेटी भी गठित की गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News

पैनल से होगा पोस्टमार्टम

मृतक शिव सिंह के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर मौत की वजह और पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts