Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

डबरा में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता और चाचा पर फांसी लगाने का आरोप

डबरा के पथरियापुरा गांव में युवती नदनी यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां ने पिता और चाचा पर फांसी लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
डबरा में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी, पिता और चाचा पर फांसी लगाने का आरोप
डबरा में युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी

पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरियापुरा में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने अपने पति और देवर पर बेटी को फांसी लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रारंभिक जानकारी में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची युवती

जानकारी के अनुसार युवती नदनी यादव को उसकी मां पुलिस के साथ गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल डबरा लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल में पुलिस भी पहुंची और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

पिता और चाचा पर गंभीर आरोप

मृतका की मां ने अपने पति भगवान सिंह यादव और देवर संतोष यादव पर बेटी को फांसी लगाने का आरोप लगाया है।

मां के आरोपों के मुताबिक परिवार में विवाद के बाद यह घटना हुई। हालांकि इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: हरदा के ग्राम खेड़ा में दर्दनाक हादसा, पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल की मासूम की मौत

छोटी बहन और भाई को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश का आरोप

मामले में मृतका की छोटी बहन और भाई को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश किए जाने की बात सामने आई है। इस संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

ऑनर किलिंग की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे घरेलू कलह और ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें: हरसूद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

पिता और चाचा की तलाश में पुलिस

घटना के बाद युवती के पिता भगवान सिंह यादव और चाचा संतोष यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस दोनों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम पथरियापुरा में हुई इस घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts