Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरसूद में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हरसूद में स्टेट हाईवे-15 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ा, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।

हरसूद। स्टेट हाईवे-15 खंडवा-नर्मदापुरम मार्ग पर ग्राम मच्छोंडी और रजूर के बीच सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही आशापुर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तेज टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरे

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-12-6287 पर सवार शिवराम पिता भालाराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी किल्लौद, खंडवा अपनी ससुराल जा रहा था। इसी दौरान मच्छोंडी और रजूर गांव के बीच उसकी बाइक की दूसरी मोटरसाइकिल से आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर जितेंद्र पिता अर्जुन, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खमल्या, तहसील खालवा, खंडवा सवार था। वह खंडवा से अपने घर की ओर जा रहा था। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आशापुर पुलिस चौकी से कांस्टेबल शांतिलाल मीणा और डायल-112 के पायलट सईद खान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को तत्काल हरसूद अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Breaking News

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशापुर चौकी प्रभारी संतोष सांवले के अनुसार, पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, सड़क पर अचानक किसी वाहन के आने या अन्य कारणों की संभावना को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur

Latest Posts