22 साल तक की देश की सेवा, CRPF जवान विजय सरयाम के निधन पर पूरे गांव की आंखें हुईं नम

मप्र के सिवनी जिले के लखनादौन तहसील के ग्राम जोबा निवासी सीआरपीएफ जवान विजय सरयाम का ओडिशा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। 43 वर्षीय विजय सरयाम ने करीब 22 वर्षों तक देश की सेवा की।
  22 साल तक की देश की सेवा, CRPF जवान विजय सरयाम के निधन पर पूरे गांव की आंखें हुईं नम
सिवनी। सीआरपीएफ जवान विजय सरयाम को नम आंखों से विदाई दी गई।

बालमुकुंद सिंह, सिवनी/ लखनादौन।  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन तहसील अंतर्गत ग्राम जोबा के निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान विजय सरयाम का ओडिशा में निधन हो गया। 43 वर्षीय विजय सरयाम पिछले करीब 22 वर्षों से देश की सेवा में समर्पित रहे और देश के विभिन्न राज्यों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र सेवा का गौरव बढ़ाया।

अचानक बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान निधन

विजय सरयाम की अंतिम पोस्टिंग ओडिशा में थी। मंगलवार शाम करीब 4 बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इलाज के प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर जैसे ही परिजनों और गांववासियों तक पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें: सीहोर में गैस पाइपलाइन बिछाने में लापरवाही! खुले गड्ढों के कारण हादसों का खतरा

सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी 

बुधवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव जोबा लाया गया। यहां ओडिशा और बालाघाट से पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने अपने कैप्टन के नेतृत्व में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी। जवानों की टुकड़ी ने सम्मान गार्ड प्रस्तुत कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

नम आंखों से दी अंतिम विदाई 

अंतिम संस्कार के दौरान आदेगांव थाना पुलिस, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आसपास के गांवों से पहुंचे हजारों लोगों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम दिखाई दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं उपस्थित लोगों ने भारत माता के जयकारों के बीच विजय सरयाम को अंतिम विदाई दी।

ये भी पढ़ें: MP Tourism: गांवों से निकलेगा रोजगार का नया मॉडल! टाटा के साथ साझेदारी, हजारों युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके

क्षेत्र ने खोया एक सच्चा देशभक्त 

विजय सरयाम का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। 22 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले इस वीर जवान की राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा सम्मान और गर्व के साथ याद किया जाएगा।

Thakur Singh
By Thakur Singh

ठाकुर बालमुकुंद सिंह वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उन्होंने रानी...Read More

Latest Posts