Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुकमा-दंतेवाड़ा में IED ब्लॉस्ट :घटना में CRPF जवान की हालात गंभीर, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा

घटना में CRPF जवान की हालात गंभीर, एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली गतिविधि एक बार फिर बढ़ गईं है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। रविवार दोपहर लगभग 1:45 बजे गोगुंडा के जंगल पहाड़ी इलाके में फायरिंग की गईं। यहां नक्सलियों के लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से CRPF की 74वीं बटालियन का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

    ड्यूटी के दौरान IED ब्लॉस्ट

    घटना फूलबगड़ी थाना क्षेत्र की है। घटना उस वक्त हुई, जब सुरक्षा बल इलाके में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकले थे। बताया जा रहा है कि जवान फिरोज खान जैसे ही पगडंडी से आगे बढ़ा, अचानक जमीन के नीचे दबे प्रेशर IED पर पैर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ इसक बाद साथी जवानों ने तत्काल स्थिति को कंट्रोल करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा था। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद घायल जवान को तत्काल हेलिकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा गया।

    सर्चिंग अभियान तेज

    इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर बनाई हुईं है। बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों की सक्रियता वाला माना जाता है, जहाँ आए दिन IED और बारूदी सुरंगें लगाए जाने की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts