PlayBreaking News

Omicron Variant: भोपाल में इज्तिमा के आयोजन पर संकट, विदेशी जमातियों से ओमिक्रॉन वेरियंट का खतरा

Follow on Google News
भोपाल। राजधानी में हर साल होने वाले इज्तिमा के आयोजन पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरियंट को लेकर दुनियाभर में चिंता की लहर है और इसी कारण प्रदेश भाजपा ने इज्तिमा के आयोजन को स्थगित करने की मांग उठाई है। इसके पीछे विदेशी जमातों का इज्तिमा में शामिल होना बताया जा रहा है।

हजारों की संख्या में आते हैं विदेशी जमात

एमपी में मुस्लिम समुदाय के धार्मिक प्रवचनों का बड़ा आयोजन इज्तिमा के रूप में होता है। इज्तिमा में देश ही नहीं दुनिया के अन्य देशों के मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरू शामिल होते हैं। विदेशी जमातों में हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के बीच इन विदेशियों के आने से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जाने लगी है। https://twitter.com/drhiteshbajpai/status/1466994271228022784

भाजपा नेता ने ट्विटर पर की स्थगित करने की मांग

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने ट्विटर पर अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान से मांग की है कि विदेशी जमातों के आने से ओमिक्रॉन वैरियंट के संक्रमण के खतरे को ध्यान में रखते हुए इज्तिमा स्थगित किया जाए। https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1467006763283070978?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1467006763283070978%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmadhya-pradesh%2Fstory-omicron-threat-from-foreign-deposits-crisis-on-ijtima-in-bhopal-5243202.html

नरेंद्र सलूजा ने किया पलटवार

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने इस पर पलटवार किया है कि भाजपा नेता को यह मांग नहीं करना चाहिए थी क्योंकि उनकी ही सरकार है और वह फैसला ले सकती है। सलूजा ने कहा कि अगर वे धर्म के आधार पर यह मांग कर रहे हैं तो उन्हें यह मांग उनकी पार्टी के नेता शाहनवाज खान और नकवी से करना चाहिए। https://twitter.com/rameshwar4111/status/1467006746312929282

डॉक्टर साहब आपकी चिंता सही है: रामेश्वर

भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने ट्वीट पर रीट्वीट कर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, संभावित खतरे के हिसाब से डॉक्टर साहब आपकी चिंता सही है। ये भी पढ़े: पचमढ़ी में कार एक्सीडेंट : इंदौर से पचमढ़ी घूमने जा रहे 8 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 6 की हालत गंभीर
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts