Smuggling‌ !रायपुर में गौ मांस मिलने से मचा हड़कंप, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ शुरू

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गौ मांस मिलने से सनसनी फैल गई है। गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गौ मांस की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।
रायपुर में गौ मांस मिलने से मचा हड़कंप, तीन संदिग्धों से पुलिस की पूछताछ शुरू
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार को गौ मांस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गौ सेवकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गौ मांस की तस्करी की जा रही थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने विधानसभा थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक चारपहिया वाहन और गौ मांस के अवशेष जब्त किए हैं।

    गौ सेवकों ने दी पुलिस को सूचना

    स्थानीय गौ सेवकों को विधानसभा क्षेत्र के एक इलाके में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि एक वाहन में गौ मांस जैसी वस्तु रखी हुई है। इसकी सूचना तत्काल विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाशी ली।

    मौके से मिला गौ मांस, तीन संदिग्ध हिरासत में

    पुलिस ने मौके से संदिग्ध चारपहिया वाहन और गौ मांस के अवशेष जब्त किए हैं। साथ ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाय की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिसके बाद आरोपियों ने बिना अनुमति के उसका मांस काटा था।

    मालिक की शिकायत पर दर्ज होगा केस

    गाय के मालिक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि मृत गाय का मांस काटने और उसे छिपाने का प्रयास किया गया था। विधानसभा थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी में है।

    विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गौ मांस बरामद किया गया है और संदेहियों से पूछताछ चल रही है। मामले की विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट पुलिस अधिकारी जल्द साझा करेंगे।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts