PlayBreaking News

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर ओमिक्रॉन का साया, जानें नए साल के जश्न को लेकर कहां कितनी पाबंदियां

Follow on Google News
देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेज से फैलता नजर आ रहा है। भारत में इससे पीड़ित लोगों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है। इसकी वजह से 2022 का स्वागत कई पाबंदियों के बीच ही करना होगा। कई राज्य सरकारों ने नए साल के जश्न में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि, कहां कितनी पाबंदियां लगाई गईं हैं।

मुंबई में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसको देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है, जो 7 जनवरी तक लागू रहेगी। इसके साथ ही नए साल के जश्न मनाने पर भी रोक लगा दी गई है, सार्वजनिक स्थानों पर नए साल का जश्न मनाने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा 30 दिसंबर से 7 जनवरी तक रेस्टोरेंट, बार, पब, होटल, रिसॉर्ट और क्लब सहित किसी भी बंद या खुली जगह में पार्टी करने पर रोक है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, गिरगांव चौपाटी, मरीन ड्राइव, जुहू चौपाटी आदि पर भीड़ नहीं लगा सकते। ये भी पढ़ें- Year Ender 2021: कोरोना के घेरे में रहा ये साल, देश के इन डेस्टिनेशन में सबसे अधिक घूमे पर्यटक

दिल्ली में फीका रहेगा नया साल

नए साल 2022 को देखते हुए सबसे सख्त प्रतिबंध दिल्ली में ही लगाए गए हैं। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों की वजह से यहां येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगा हुआ है। रेस्टोरेंट और बार खुले रहेंगे, लेकिन 50 प्रतिशत लोगों की एक सीमा तय कर दी गई है। ये रात में 10 बजे तक बंद भी हो जाएंगे।

न्यू ईयर पर कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश और यूपी में नाइट कर्फ्यू

कई राज्यों ने एहतियात के तौर पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इनमें कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश और यूपी आदि हैं। इसके अलावा नए साल को देखते हुए राज्यों में सिर्फ 50 फीसदी क्षमता के साथ ही डीजे, क्लब, रेस्तरां और पब खोले जाएंगे।

हैदराबाद

हैदराबाद में नए साल की पार्टी के दिशा-निर्देशों में बाहरी ईवेंट्स के लिए डीजे की अनुमति नहीं है। साथ ही बार और रेस्तरां में कोई लाइव बैंड आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत 45 डेसिबल के न्वाइस लेवल का सख्ती से पालन किया जाएगा। ये भी पढ़ें- साल 2022 में लगेगा जोर का झटका, कपड़ों से ऑटो रिक्शा तक ये चीजें होंगी महंगी

मुंबई में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 198 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें 190 अकेले मुंबई में हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 450 और 320 मामले हैं। ओमिक्रॉन के 1,270 मरीजों में से 374 मरीज रिकवर हो गए हैं।

नए साल के दिन बंद रहेंगे ये मंदिर

दक्षिणेश्वर मंदिर और रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ के साथ-साथ कोलकाता में प्रमुख शक्ति-पीठ मंदिर कालीघाट और उत्तरी कोलकाता के थंथानिया मंदिर नए साल के दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। नए साल के दौरान मंदिरों में लाखों भक्त इकट्ठा होते हैं। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह सख्त निर्णय लिया गया है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts