कोरोना डेली अपडेट: मंगलवार को 41 हजार नए केस मिले, 33 हजार लोग ठीक हुए; 460 लोगों की मौत हुई

Follow on Google News
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के डेली आंकड़ों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को करीब 30 हजार 941 मामले सामने आने के बाद मंगलवार को संक्रमण के मामलों में खासी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में 41 हजार 965 नए कोरोना केस मिले, 33 हजार 964 लोग ठीक हुए और 460 लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटे में देश में 7 हजार 541 एक्टिव केस बढ़ गए हैं। Image पिछले पांच दिनों में आए कोरोना केस बुधवार- 46164 गुरुवार- 44658 शुक्रवार- 46759 शनिवार- 45083 सोमवार- 42909 आंकड़ों में कोरोना अब तक कुल संक्रमित- 3 करोड 28 लाख 10 हजार अब तक कुल मौतें- 4 लाख 39 हजार 20 अब तक ठीक हुए- 3 करोड़ 19 लाख 93 हजार एक्टिव केस – 3 लाख 78 हजार Image वैक्सीनेशन अपडेट स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त तक देशभर में 65 करोड़ 41 लाख 13 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन रिकॉर्ड 1.33 करोड़ टीके लगाए गए। Image कितने टेस्ट किए गए आईसीएमआर के अनुसार अब तक 52 करोड़ 31 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 16.06 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से कम है। Image देश में एक्टिव केस 1.13 फीसदी भारत में कोविड से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है, वहीं रिकवरी रेट 97.53 प्रतिशत है। एक्टिव केस 1.13 प्रतिशत हैं। कोविड एक्टिव केस मामले में भारत विश्व में अब 10वें स्थान पर है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं अमेरिका, ब्राजील के बाद भारत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts