Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस ने भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

कांग्रेस ने भारत रत्न स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित
जबलपुर । शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की रविवार को 32 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। सभी लोग एकत्रित होकर नौदराब्रिज पहुंचे जहां पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संचार क्रांति की आधारशिला रखी थी उन्होंने

स्वं. गॉंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस शहर (जिला) के अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" ने कहा कि 21वीं सदी के भारत का सपना स्वर्गीय राजीव गांधी ने देखा था। साथ ही उन्होंने संचार क्रांति की आधारशिला भी रखी थी। यही वजह है कि आज हमारा देश विश्व में अपना स्थान कायम करके रखा हुआ है।

पुण्यतिथि में ये लोग थे शामिल

श्रद्धांजलि सभा में पार्षद अमरीश मिश्रा, गुड्डू नबी, रज्जू सराफ, शिव कुमार चौबे, मनोज सेठ, विवेक अवस्थी, अनुराग गढ़वाल, सुमित्रा गोटिया, राधा गुप्ता, कहकशा अंजुम, रामदास यादव, कमला चौहान, मीना सोनकर, सुमन दीवान, रंबल विश्वकर्मा, राजा पांडे, राजीव तिवारी, विष्णु विनोदिया, इरशाद अहमद, राकेश चक्रवर्ती, गौरैया यादव, नरेश सोनकर, सत्येंद्र पचौरी, उमेश पटेल, राघव पटेल, अर्जुन उपाध्याय, अखिलेश सेठ, घनश्याम गुप्ता, रविंद्र चौहान, राजेश पटेल, प्रिंस सलूजा, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश महावर आदि शामिल थे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन मनोज नामदेव व आभार प्रदर्शन पूर्व पार्षद बलविंदर मान ने किया।  
Arun Siddhnath
By Arun Siddhnath

Latest Posts