People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    राष्ट्रीय
    गुजरात

    शादी के 2 महीने बाद ही मर्डर-सुसाइड :कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर इसलिए कर ली खुदकुशी

    अहमदाबाद के एनआरआई टावर में कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपने पत्नी राजेश्वरी गोहिल की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारण और झगड़े की असली वजह पुलिस जांच में सामने आएगी। परिवार और राजनीतिक हलकों में गहरा शोक और चिंता का माहौल।
    Publish Date: 22 Jan 2026, 11:45 AM (IST)Updated On: 23 Jan 2026, 1:18 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर इसलिए कर ली खुदकुशी
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      अहमदाबाद। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने बुधवार रात अपने फ्लैट में पत्नी राजेश्वरी गोहिल की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर-सुसाइड ने राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मचा दिया है।

      क्या है पूरा मामला

      पुलिस के अनुसार, यशराज और उनकी पत्नी राजेश्वरी की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। बुधवार रात दोनों के बीच घर लौटने के बाद बहस शुरू हुई। कहा जा रहा है कि, यह झगड़ा रिश्तेदार के घर डिनर से लौटने के बाद हुआ। झगड़े की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन मारपीट और तनाव की वजह से मामला गंभीर हो गया। बहस के दौरान यशराज ने लाइसेंसी हथियार से पत्नी के सिर में गोली मारी, जिससे राजेश्वरी की मौके पर मौत हो गई।

      इसके बाद यशराज ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। जब एंबुलेंस टीम पहुंची और राजेश्वरी को मृत घोषित किया गया, तो यशराज ने खुद को उसी हथियार से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय यशराज की मां दूसरे कमरे में मौजूद थीं, लेकिन वह घटना को रोक नहीं पाईं।

      पुलिस ने तुरंत एनआरआई टावर को सील कर दिया और आसपास के फ्लैट्स में रहने वालों की आवाजाही रोक दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

      कौन थे यशराज सिंह गोहिल?

      यशराज सिंह गोहिल गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी थे और हाल ही में क्लास-2 से क्लास-1 अधिकारी के रूप में प्रमोट हुए थे। उनका सामाजिक और पेशेवर जीवन बेहद सम्मानित माना जाता था। इस बात ने इस घटना को और भी सनसनीखेज बना दिया कि, राजनीतिक परिवार और सुरक्षित नौकरी होने के बावजूद उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

      Featured News

      कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल के बारे में जानें

      शक्ति सिंह गोहिल एक शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे लिम्दा राज्य (हनुभना) के छठे राजा हरिश्चंद्र रणजीतसिंह गोहिल के पुत्र हैं। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1986 में भावनगर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में हुई। इसके बाद 1989 में उन्होंने गुजरात राज्य युवा कांग्रेस महासचिव का पद संभाला। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लेकर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के पद तक भी पहुँच बनाई।

      32 साल की उम्र में गोहिल गुजरात मंत्रिमंडल के सबसे कम उम्र के मंत्री बने और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा वित्त मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। इसके अलावा वे पांच बार विधायक भी रहे (1990-95, 1995-98, 2007-2012, 2014 और 2017-2020)। 2020 में वे राज्यसभा सांसद बने।

      उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा और शाही परिवारिक पृष्ठभूमि के कारण यह मामला राष्ट्रीय और राजनीतिक दृष्टि से हाई-प्रोफाइल माना जा रहा है।

      पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई

      वस्त्रपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनआरआई टावर में किसी को बिना अनुमति प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, ताकि मामले की जांच शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से की जा सके। पुलिस ने बताया कि, वह इस घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए कई पहलुओं की जांच कर रही है। जिनमें लाइसेंसी हथियार की जांच, कॉल डिटेल्स की पड़ताल और पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा झगड़े के कारणों की जांच शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि हत्या और आत्महत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

      घटना का सामाजिक और राजनीतिक असर

      यह हादसा सिर्फ सांसद के परिवार तक सीमित नहीं है। इसके प्रभाव ने राजनीतिक गलियारों और आम जनता में सवाल खड़े किए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि, इतने पढ़े-लिखे, प्रतिष्ठित और राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार में क्यों यह कदम उठाया गया।

      यह भी पढ़ें: जमीन विवाद में बाणगंगा में हैवानियत! युवक को अगवा कर पीटा, गर्म सरिए से दागा… फिर झूठे केस में फंसाने की कोशिश

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Gujarat Latest News

      Ahmedabad news

      Gujarat News

      Congress

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      नई दिल्ली
      --°
      बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
      Source:AccuWeather
      icon

      Latest Posts

      गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 50 फीसदी से कम हुई वोटिंग

      Local Body Election:गुजरात निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 50 फीसदी से कम हुई वोटिंग

      MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा, 72 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम; गर्मी में परेशान हुए परीक्षार्थी

      इंदौर:MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा, 72 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दिया एग्जाम; गर्मी में परेशान हुए परीक्षार्थी

      गणेश आचार्य-आकांक्षा पुरी का 'माही वे' रिलीज होते ही वायरल

      Bollywood News:गणेश आचार्य-आकांक्षा पुरी का 'माही वे' रिलीज होते ही वायरल

      ‘पेद्दी’ में श्रुति हासन का स्पेशल कैमियो! डांस नंबर की तैयारी

      Upcoming Movie:‘पेद्दी’ में श्रुति हासन का स्पेशल कैमियो! डांस नंबर की तैयारी

      सेंसर पास हुई 'राजा शिवाजी', कुछ बदलावों के साथ रिलीज के लिए तैयार; रनटाइम 195 मिनट

      Raja Shivaji:सेंसर पास हुई 'राजा शिवाजी', कुछ बदलावों के साथ रिलीज के लिए तैयार; रनटाइम 195 मिनट

      मोहनलाल के कैमियो और प्रीक्वल के साथ आएगी ‘खलीफा’ की बड़ी दुनिया

      Khalifa:मोहनलाल के कैमियो और प्रीक्वल के साथ आएगी ‘खलीफा’ की बड़ी दुनिया

      गांजा तस्कर पर शिकंजा, रवि साहू की 7.50 करोड़ की संपत्ति सीज करने की तैयारी; SAFEMA कोर्ट में आवेदन

      रायपुर:गांजा तस्कर पर शिकंजा, रवि साहू की 7.50 करोड़ की संपत्ति सीज करने की तैयारी; SAFEMA कोर्ट में आवेदन

      एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी से 175 यात्री फंसे

      भोपाल:एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी से 175 यात्री फंसे

      जंगली हाथी का हमला, महिला की मौत; पति और बेटा गंभीर घायल, खेत से लौट रहे थे

      अनूपपुर:जंगली हाथी का हमला, महिला की मौत; पति और बेटा गंभीर घायल, खेत से लौट रहे थे

      डिंडौरी में हर रविवार 'मैया अभियान' से संवर रही नर्मदा नदी

      MP News :डिंडौरी में हर रविवार 'मैया अभियान' से संवर रही नर्मदा नदी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919111911644‬. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....