Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार में नया मुख्यमंत्री कौन?रामकृपाल यादव ने अटकलों पर दिया जवाब

बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच बीजेपी नेता और कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर फैसला एनडीए की बैठक में सामूहिक रूप से लिया जाएगा। उन्होंने एलपीजी कालाबाजारी पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
रामकृपाल यादव ने अटकलों पर दिया जवाब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार में अगले मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। ऐसे में अलग-अलग नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि बीजेपी की ओर से इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया गया है।

    एनडीए की बैठक में होगा अंतिम फैसला

    बिहार सरकार में कृषि मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को कहा कि मुख्यमंत्री को लेकर कोई भी फैसला एनडीए की बैठक में सामूहिक रूप से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और वह किस पार्टी से होगा।रामकृपाल यादव ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कयास लगाना उचित नहीं है। एनडीए नेतृत्व ही इस बारे में अंतिम निर्णय करेगा।

    'जनता को अपना प्राण मानते हैं नीतीश कुमार'

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं पर रामकृपाल यादव ने कहा कि अभी राज्यसभा चुनाव में समय है। फिलहाल नीतीश कुमार बिहार में अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार न छोड़ने का संकल्प लिया है और वे राज्य की जनता को अपना प्राण मानते हैं। उनकी सेवा के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

    ये भी पढ़ें: पीएम किसान सम्मान निधि किस्त की तारीख का हुआ ऐलान, प्रधानमंत्री गुवाहाटी से ट्रांसफर करेंगे 2000 रुपए

    एलपीजी की कालाबाजारी पर सरकार सख्त

    रामकृपाल यादव ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी को लेकर भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी गैस की कालाबाजारी पाई जाती है तो सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है। यदि कोई कृत्रिम कमी पैदा कर जनता को धोखा देने की कोशिश करेगा तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

    टीम इंडिया की जीत पर भी दी प्रतिक्रिया

    इससे पहले 9 मार्च को टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा था कि देश के करोड़ों लोगों को भरोसा था कि भारत जीतेगा और टीम ने वह कर दिखाया।

    उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने ईशान किशन की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि वह केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के बेटे हैं, जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts